
PR के इंतजार में बैठे हज़ारों भारतीयों को झटका, कनाडा ने वापस की 2-2 साल पुरानी एप्लीकेशन्स
AajTak
कनाडा के ओंटारियो सरकार ने Skilled Trades Stream को अचानक बंद कर दिया है, जिससे हजारों भारतीयों के PR आवेदन वापस किए जा रहे हैं. भारतीय ट्रेड वर्कर्स की बड़ी संख्या इस स्ट्रीम पर निर्भर थी.
कनाडा में नौकरी कर रहे और PR (Permanent Residence) का इंतज़ार कर रहे भारतीयों के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. कनाडा के ओंटारियो सरकार ने अचानक अपना Skilled Trades Stream बंद कर दिया है. इसके साथ ही इस प्रोग्राम के तहत जमा की गई सारी एप्लीकेशन्स अब वापस की जा रही हैं. ये एप्लीकेशन्स पिछले डेढ़ से दो साल तक से लंबित थी. सरकार का कहना है कि लोगों को उनकी फाइलें और फीस दोनों वापस लौटा दी जाएंगी.
इस फैसले से सबसे ज़्यादा असर भारतीयों पर पड़ा है, क्योंकि कनाडा के Skilled Trades सेक्टर में भारतीय वर्कर्स की संख्या सबसे ज़्यादा है और हज़ारों लोग इसी स्ट्रीम के ज़रिए PR पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे. वापस लौटाई जाने वाली एप्लीकेशन्स की तादाद भी हज़ारों में है.
ये फैसला ओंटारियो (कनाडा) की प्रवासन योजना OINP (Ontario Immigrant Nominee Program) के लिए लिया गया है. इन्होंने अपनी “Express Entry: Skilled Trades Stream” को तत्काल रोक दिया है. इसके साथ ही इस स्ट्रीम में अब कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. जो आवेदन पहले ही प्रोसेस में थे, उन्हें वापस कर दिया गया है.
क्या है वजह?
ओंटारियो सरकार का कहना है कि इस स्ट्रीम में बहुत सारी गलत जानकारी (misrepresentation) और धोखाधड़ी (fraud) हो रही थी. स्ट्रीम की वर्तमान रूप-रेखा ऐसी है कि इसका दुरुपयोग हो रहा है, इसलिए ओंटारियो ने इसे बंद करने का फैसला किया है.
भारत पर सीधा असर

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







