
PM Modi in QUAD Summit: बन गया चीन को घेरने का प्लान, देखें क्या है मोदी का 'क्वाड' एजेंडा
AajTak
क्वाड सम्मेलन के लिए जापान पहुंचे पीएम मोदी अपने दौरे के पहले दिन भारतीय समुदाय से पूरी गर्मजोशी से मिले. लेकिन इस गर्मजोशी के बीच इस खास मीटिंग का एजेंडा एकदम टारगेट पर था. 40 घंटे के इस दौरे में पीएम मोदी की 23 मीटिंग फिक्स हैं और इन 23 बैठकों में पीएम मोदी एक ऐसी व्यूह रचना तैयार करने वाले हैं जिसमें भारत को आर्थिक लाभ तो होगा ही और चीन जैसे देशों की विस्तारवादी नीतियों और अवैध कब्ज़े वाली गिद्ध दृष्टि पर भी लगाम लगेगी. क्वाड के जरिए इंडो पैसिफिक रीजन में चीन का दबदबा कम करना और क्वाड की ताकत की मदद से चीन की घेराबंदी करना, यही है पीएम मोदी का जापान वाला प्लान. देखें.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









