
'PM मोदी बहुत ही स्मार्ट इंसान और अच्छे मित्र...', डोनाल्ड ट्रंप ने दिल खोलकर की तारीफ, टैरिफ पर ये बोले
AajTak
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताएं सकारात्मक परिणाम लाएंगी. हालांकि, उनकी प्रशासन की ओर से भारतीय वस्तुओं पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का दबाव बना हुआ है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की हाई टैरिफ पॉलिसी पर अपनी स्थिति दोहराई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें 'महान मित्र' और 'बहुत स्मार्ट व्यक्ति' कहा. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताएं सकारात्मक परिणाम लाएंगी. हालांकि, उनकी प्रशासन की ओर से भारतीय वस्तुओं पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का दबाव बना हुआ है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में यहां आए थे और हम हमेशा बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं. भारत दुनिया के सबसे उच्च टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है... वे बहुत स्मार्ट हैं.' उन्होंने कहा कि वह बहुत स्मार्ट व्यक्ति हैं और मेरे अच्छे मित्र हैं. हमने बहुत अच्छे विचार-विमर्श किए. मुझे लगता है कि भारत और हमारे देश के बीच यह बहुत अच्छा परिणाम देगा और मैं कहना चाहता हूं कि आपके पास एक महान प्रधानमंत्री हैं.
बता दें कि ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है जब व्यापारिक तनाव बढ़ रहे हैं और अमेरिका उन देशों पर टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है, जिनमें भारत भी शामिल है.
ट्रंप ने बार-बार भारत की व्यापार नीतियों की आलोचना की है, पहले भारत को "टैरिफ किंग" और उसके आयात शुल्कों को "बहुत अनुचित और मजबूत" बताया था.
उन्होंने कहा, "मेरे पास भारत के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं, लेकिन भारत के साथ मेरा एकमात्र मुद्दा यह है कि वे दुनिया के सबसे उच्च टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक हैं. मुझे विश्वास है कि वे शायद अपने टैरिफ को काफी हद तक कम करेंगे, लेकिन 2 अप्रैल को, हम उन्हें वही टैरिफ लगाएंगे जो वे हमें लगाते हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडाई PM मार्क कार्नी ने फोन पर की बात, दोनों नेता जल्द करेंगे मुलाकात

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









