
PM मोदी को मिला डोमिनिका का टॉप नागरिक अवार्ड, राष्ट्रपति बर्टन ने किया सम्मानित
AajTak
अवार्ड मिलने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को कोविड-19 संकट के दौरान उनके समर्थन और भारत-डोमिनिका संबंधों को मजबूत करने की उनकी कोशिशों के लिए डोमिनिका के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया. डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन (Sylvanie Burton) ने गुयाना में भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी को "डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया.
अवार्ड मिलने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा, "डोमिनिका द्वारा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं."
राष्ट्रपति बर्टन, आप मुझे यह पुरस्कार देने के लिए व्यक्तिगत रूप से गुयाना आई हैं. मैं इस विशेष भाव के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं. भारत और डोमिनिका दो लोकतंत्र हैं. इसके साथ ही, हम पूरी दुनिया के लिए महिला सशक्तिकरण के आदर्श हैं, दोनों देशों में महिला राष्ट्रपति हैं. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली राष्ट्रपति हैं. इसी तरह, राष्ट्रपति बर्टन भी डोमिनिका की पहली स्वदेशी राष्ट्रपति हैं."
उन्होंने आगे कहा कि आप दोनों दुनिया की सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. भारत और डोमिनिका के बीच सदियों पुराने, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं. 19वीं शताब्दी में, कई भारतीयों ने डोमिनिका को अपना घर बनाया. उनके द्वारा रखी गई नींव हमारे संबंधों को एक मजबूत आधार प्रदान करती है.
यह भी पढ़ें: ‘एक पेड़ मा के नाम...’, गुयाना के राष्ट्रपति इरफान और PM मोदी ने जॉर्जटाउन में किया पौधारोपण
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोमिनिका राष्ट्रमंडल के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार "डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया. यह पुरस्कार कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री की भूमिका और डोमिनिका के प्रति उनके योगदान और भारत-डोमिनिका संबंधों को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है."

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









