
PM मोदी को किसानों ने लिखा खुला पत्र, MSP समेत इन 6 मांगों को पूरा करने की मांग, आंदोलन रहेगा जारी
AajTak
Farmers letter to PM Modi: अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए, MSP पर कानून बनें, झूठे केस वापस लिए जाएं, इन मांगों को मिलाकर कुल 6 मांगें किसानों ने पीएम मोदी से की है. किसानों ने कहा जब तक ये मांगें पूरी नहीं होंगी, किसान पीछे नहीं हटेगा.
Farmers letter to PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) तीन कृषि कानून (3 Farm law) पर रोक लगा चुके हैं. साथ ही वह निवेदन कर चुके हैं कि अब किसानों को वापस घर लौट जाना चाहिए. इसी बीच किसानों के संगठन संयुक्त किसान एकता मोर्चा ने पीएम मोदी के नाम एक खुल पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने MSP समेत 6 बड़ी मांगें की हैं. संयुक्त किसान मोर्चा ने आज प्रधानमंत्री को खुला पत्र भेजा है। ➡️ विषय: राष्ट्र के नाम आपका संदेश और आपके नाम किसानों का संदेश पत्र में लाभकारी एमएसपी की गारंटी के लिए केंद्रीय कानून सहित किसान आंदोलन की लंबित मांगों को उठाया गया है।#FarmLaws #FarmersProtest पूरा पत्रः pic.twitter.com/ds2MU7okqn

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










