
PM मोदी के पंजाब दौरे पर AAP का हमला, राहत पैकेज पर कही ये बात, देखें
AajTak
प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के बाद राहत पैकेज को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा दिए गए 1600 करोड़ रुपये के पैकेज को 'नमक लगाके जख्मों को खरीदने वाला काम' और 'ऊंट के मुँह में जीरे वाला काम' बताया है. पंजाब ने शुरुआती आकलन में 20,000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया था और इतनी ही राशि की मांग की थी. इसके अलावा, राज्य का 60,000 करोड़ रुपये का बकाया भी है, जिसमें जीएसटी, आरडीएफ, एमडीएफ और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत रोके गए पैसे शामिल हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












