
PM मोदी के दौरे से ठीक पहले अमेरिका में दिखाई जाएगी BBC की डॉक्यूमेंट्री!
AajTak
पीएम मोदी 21 जून को अमेरिका जाने वाले हैं. उनकी इस यात्रा को लेकर अमेरिका काफी उत्साहित है लेकिन इसी बीच खबर है कि मानवाधिकार समूह पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले अमेरिका में बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करेंगे.
पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले अमेरिका में नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री 'India: The Modi Question' दिखाई जाएगी. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री मोदी के दौरे से ठीक पहले इसलिए दिखाई जा रही है ताकि यह याद दिलाया जा सके कि डॉक्यूमेंट्री को भारत में बैन कर दिया गया है.
ह्यूमन राइट्स वॉच और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले 20 जून को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी है. डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग में सांसदों, पत्रकारों, विश्लेषकों को आमंत्रित किया गया है. पीएम मोदी का अमेरिका दौरा 21 जून से शुरू हो रहा है जो 24 जून तक चलेगा.
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री जनवरी के महीने में दो भागों में रिलीज की गई थी. डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित है जिसमें दावा किया गया है कि गुजरात के उस वक्त के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंगों को रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए.
भारत सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया था कि इसमें चीजों को निष्पक्ष तरीके से नहीं दिखाया गया है. भारत सरकार का कहना है कि यह महज एक प्रोपेगैंडा है.
अमेरिका भारत के मानवाधिकार मुद्दों का करता रहा है बचाव
पिछले महीने जब व्हाइट हाउस में भारत में मानवाधिकार से संबंधित चिंताओं पर सवाल उठाए गए थे तब अमेरिका ने उसका बचाव किया था. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरीन जीन-पियरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि राष्ट्रपति बाइडेन मानते हैं कि भारत-अमेरिका के संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








