
PM मोदी की शपथ पर PAK से आई बधाई, शहबाज शरीफ ने लिखा ये मैसेज
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पोस्ट कर पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूरे कैबिनेट के साथ पद की शपथ ली. चार जून को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत पर देश-दुनिया के नेता बधाइयां दे रहे हैं. अब इस बीच पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने सोशल मीडिया पोस्ट कर पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई.
PM मोदी को किस-किसने दी थी बधाई?
पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अब तक जवाहरलाल नेहरू ही एकमात्र प्रधानमंत्री थे, जो लगातार तीन बार सत्ता में आए थे.
मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दुनियाभर के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने उन्हें बधाई दी थी. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उन्हें बधाई देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए को 2024 के चुनाव में लगातार तीसरी बार सफल होने पर बधाई. उन्होंने कहा था कि मैं दोनों देशों की साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा था कि नई चुनावी जीत और अच्छे काम के लिए शुभकामनाएं. निश्चित है कि हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखेंगे.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









