
Petrol-Diesel rate: चुनाव खत्म होते ही बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें प्रमुख शहरों के रेट
AajTak
मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल जहां 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ तो डीजल में भी 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई. पिछले दो महीने के दौरान कई बार कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई.
पिछले दो महीने में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी. इस दौरान करीब दो महीने तक पेट्रोल-डीजल के दाम में जनता को राहत मिलती रही. लेकिन अब चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने फिर से दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं. मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल जहां 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ तो डीजल में भी 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई. गौरतलब है कि पांच राज्यों में विधानसभा और उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी.More Related News













