
Petrol-Diesel Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर कच्चे तेल की कीमत, जानें पेट्रोल-डीजल का आज का रेट
AajTak
Today Fuel Price in India: सरकारी तेल कंपनियों ने 29 सितंबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ( बुधवार) इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 101.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Petrol and Diesel Rate Today Updates: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर हैं. कच्चा तेल तीन साल में पहली बार 80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. सरकारी तेल कंपनियों ने कल (मंगलवार) यानी 28 सितंबर को पेट्रोल (Petrol) के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर और डीजल (Diesel) की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपये से बढ़ाकर 101.39 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 107.47 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.













