
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम 10 दिन से स्थिर, जानिए अपने शहर का भाव
AajTak
Petrol and Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में आज (बुधवार) भी बदलाव नहीं किया है. ये लगातार 10वां दिन है, जब पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट स्थिर हैं. सितंबर महीने में अब तक पेट्रोल और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है.
Petrol and Diesel Price in India: भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं होने के बाद भी कई शहरों में दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव में आज (बुधवार) भी बदलाव नहीं किया है. ये आज (15 सितंबर) लगातार 10वां दिन है, जब पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं. इससे पहले 05 सितंबर को पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की खुदरा कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी.
More Related News













