
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन उछाल, जानें अपने शहर का रेट
AajTak
Petrol and Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने आज (शनिवार) लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में इजाफा किया है. पेट्रोल की कीमत में 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.
Today Petrol-Diesel Prices in India 12 June 2021: तेल कंपनियों ने आज (शनिवार) फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. भारतीय बाजार में पेट्रोल का रेट 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल का भाव 23 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. तेल कीमतों में हुए बदलावों के बाद शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.98 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत 12 जून यानी शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल का रेट रुपये प्रति लीटर में कुछ इस तरह हैं...More Related News













