
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम जारी, जानें अपने शहर में प्रति लीटर का भाव
AajTak
देश भर में 19 मई को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम स्थिर रहे क्योंकि घरेलू तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था. जबकि 18 मई यानी मंगलवार को तेल के भाव में इजाफा हुआ था.
Today Petrol and Diesel Rate Updates: तेल कंपनियों ने आज (गुरुवार ) पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है. दिल्ली के बाजार में पेट्रोल (Petrol) 92.85 रुपये प्रति लीटर है. जबकि डीजल (Diesel) 83.51 रुपये प्रति लीटर है. बता दें कि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बुधवार को भी पेट्रोल की कीमत 92.85 रुपये प्रति लीटर ही थी और डीजल की भी 83.51 रुपये प्रति लीटर थी. चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. देश भर में कल (19 मई) पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम स्थिर रहे क्योंकि घरेलू तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था. जबकि मंगलवार को तेल के दामों में इजाफा होने के साथ दिल्ली के बाजार में पेट्रोल की कीमत 92.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 83.52 रुपये प्रति लीटर पहुंचे थे. बता दें कि राजधानी दिल्ली में 18 मई (मंगलवार) को पेट्रोल में 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी जबकि डीजल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया था.More Related News













