
Petrol-Diesel Price Today: नहीं थम रही तेल पर महंगाई की मार, दिल्ली में पेट्रोल 103 रुपये के पार, जानें डीजल का रेट
AajTak
Today Petrol-Diesel Rate: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (07 अक्टूबर) पेट्रोल 103.24 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 109.25 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है.
Petrol-Diesel Price Today 07 October 2021: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उबाल जारी है. इसका सबसे ज्यादा असर भारत में दिख रहा है. देश भर में महंगे पेट्रोल से लोग परेशान हैं, अधिकतर राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है. इस बीच अक्टूबर में फिलहाल तेल की कीमतों पर महंगाई की मार थमने का नाम नहीं ले रही है.
More Related News













