
Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली में पेट्रोल 93 रुपये प्रति लीटर के पार, जानें अपने शहर में आज का रेट
AajTak
Petrol-Diesel Price Today: देश में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 93 रुपये पैसे प्रति लीटर के पार है. जबकि डीजल (Diesel) की कीमत 83.80 रुपये प्रति लीटर है.
Today Petrol and Diesel Rate Updates: तेल कंपनियों ने आज (शनिवार ) पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव नहीं किया है. जिसके कारण शुक्रवार को बढ़े तेल के भाव ही आज स्थिर हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 93 रुपये पैसे प्रति लीटर के पार है. जबकि डीजल (Diesel) की कीमत 83.80 रुपये प्रति लीटर है. घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने (कल) शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में क्रमश: 19 और 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. जिसके बाद मुंबई में पेट्रोल का मूल्य 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया जबकि डीजल का भाव बढ़कर 91 रुपये प्रति लीटर से अधिक है. दिल्ली के बाजार में शुक्रवार को पेट्रोल (Petrol) का कीमत 93.04 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल (Diesel) की कीमत 83.80 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.More Related News













