
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल 18 तो डीजल 40 रुपये हुआ सस्ता, इस देश की सरकार ने उठाया बड़ा कदम
AajTak
Petrol-Diesel Rates Reduce: पड़ोसी देश की सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती की गई है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में कमी आने के बाद यह फैसला लिया गया है.
Pakistan Petrol Diesel Price: महंगाई समेत कई मोर्चों पर विफल रहने वाली पाकिस्तान सरकार ने आखिरकार अपनी जनता को थोड़ी राहत दी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने का ऐलान किया है. पेट्रोल की कीमतों में 18.50 रुपये (पाकिस्तानी करेंसी) और डीजल की कीमत में 40.54 रुपये प्रति लीटर की दर से कटौती की गई है.
पड़ोसी देश की सरकार ने यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी के बाद लिया है. पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही लगातार महंगाई बढ़ रही थी. मई-जून महीने में कई बार पेट्रोल-डीजल के रेट्स में रिकॉर्ड इजाफा किया गया था, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरकार पर हमला बोला था.
पाक सरकार ने अब इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में आ रही कमी का हवाला देते हुए कीमतें कम कर दीं. पड़ोसी देश में पेट्रोल अब 230.24 रुपये (पाकिस्तानी करेंसी) प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 236 रुपये हो गई है.
एक दिन पहले ही पीएम शहबाज ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती कीमतों को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कटौती को लेकर वित्त और पेट्रोलियम मंत्रालय से जानकारी मांगी थी. उन्होंने एक बैठक की अध्यक्षता की थी और संबंधित मंत्रालयों से पेट्रोलियम की कीमतों में कमी का सुझाव देते हुए एक सारांश पेश करने के लिए कहा था.
साल 2021-22 की पहली तीन तिमाही में पाकिस्तान का विदेशी कर्ज बढ़कर 10.886 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि पूरे वित्त वर्ष 21 में यह 13.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा.
पिछले कई सालों से पाकिस्तान को लगातार आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. पिछले महीने के आखिर में चीन से 2.3 बिलियन अमरीकी डॉलर की मदद मिलने के बावजूद स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार सिंगल डिजिट में गिर गया है. उधर, आर्थिक संकट का असर पाकिस्तान के रोजगार पर भी पड़ने लगा है. कई क्षेत्रों से छंटनी की भी सूचना है.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









