
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony Live Updates: पेरिस ओलंपिक का आगाज, सीन नदी के किनारे हो रही ओपनिंग सेरेमनी, ये दो स्टार करेंगे भारतीय दल का नेतृत्व
AajTak
बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और अपना पांचवां ओलंपिक खेलने जा रहे टेबल टेनिस के दिग्गज शरत कमल ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने स्पोर्ट्स से ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं.
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony Live Updates: इस बार ओलंपिक खेल फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहे हैं. पेरिस ओलंपिक 2024 का भव्य आगाज 26 जुलाई को हो रहा है, वहीं इसका समापन 11 अगस्त को होना है. पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी पर सबकी निगाहें हैं, जो सीन नदी के किनारे हो रही है. बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और अपना पांचवां ओलंपिक खेलने जा रहे टेबल टेनिस के दिग्गज शरत कमल ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने स्पोर्ट्स से ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं. इस ओपनिंग सेरेमनी से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
♦ 10.55 PM: टोक्यो ओलंपिक 2020 में यूएसए 39 गोल्ड समेत 113 मेडल जीते थे. इस बार भी यूएसए का दल काफी स्ट्रॉन्ग दिख रहा है और उसके पदक तालिका में शीर्ष पर रहने की उम्मीद है. पेरिस ओलंपिक में यूएसए के ध्वजवाहक टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ और बॉस्केटबॉल स्टार लेब्रोन जेम्स हैं. वे सफेद ब्लेजर और नीली डेनिम में स्पॉट किए गए.
No stopping Team USA flag bearers @CocoGauff and @KingJames 🇺🇸 📺: @NBCOlympics & @peacock #ParisOlympics pic.twitter.com/HJ2EXKcJ05
बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत ने 117 खिलाड़ियों का दल भेजा है. इन 117 सदस्यों के दल में तीन खेलों एथलेटिक्स (29), निशानेबाजी (21) और हॉकी (19) के आधे खिलाड़ी शामिल हैं. इन 69 खिलाड़ियों में से 40 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में भाग ले रहे हैं. पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय पुरुष खिलाड़ी कुर्ता बंडी सेट पहनकर उतरेंगे. जबकि महिला खिलाड़ी भारत के तिरंगे झंडे को दर्शाती हुई मैचिंग साड़ी में दिखेंगी. पारंपरिक इकत से प्रेरित प्रिंट और बनारसी ब्रोकेड वाले परिधानों को तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया है. पेरिस ओलंपिक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं.
ओपनिंग सेरेमनी में लगभग 100 नावों पर सवार होकर 10,000 से अधिक ओलंपिक खिलाड़ी सीन नदी से होकर गुजरेंगे. इस दौरान एथलीट पेरिस के कुछ प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरेंगे, जिनमें नोट्रे डेम, पोंट डेस आर्ट्स, पोंट न्यूफ शामिल हैं. फ्लोटिंग परेड जार्डिन डेस प्लांटेस के बगल में ऑस्टरलिट्ज पुल से शुरू होगी और ट्रोकाडेरो पर समाप्त होगी, यहां ओलंपिक सेरेमनी के अंतिम शो होंगे. फ्रांसीसी थिएटर डायरेक्टर और एक्टर थॉमस जॉली पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक समारोहों की बतौर आर्टिस्टिक डायरेक्टर देखरेख कर रहे हैं.
As the Paris #Olympics commences, my best wishes to the Indian contingent. Every athlete is India’s pride. May they all shine and embody the true spirit of sportsmanship, inspiring us with their exceptional performances. #Paris2024

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







