
Pakistan Politics Crisis:'सीक्रेट चिट्ठी' बचाएगी इमरान खान की डूबती नैया? पाकिस्तानी पीएम ने झोंकी ताकत
AajTak
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के लिए कल का दिन अहम है. कल उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बहस शुरु होगी. लेकिन अब तक के नंबर गेम को देखे तो इमरान लगातार पिछड़ते जा रहे हैं. आज दिन भर अपने नंबर को दुरुस्त करने में इमरान सरकार ने सियासी ताश के पत्ते को कई बार मिलाया, लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई. यहां तक कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख से मुलाकात भी की. लेकिन अबतक सस्पेंस बरकरार है कि आखिर कल इमरान का क्या होगा. पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने आज पूरी दुनिया को एक रहस्यमय चिट्ठी के बारे में बताया। दावा किया कि इस चिट्ठी में इमरान खान को संकट से निकालने की स्क्रिप्ट लिखी है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









