
Pakistan Political Crisis: क्या अमेरिका ने लिखी थी इमरान खान को धमकी भरी चिट्ठी? जानें क्या है 'सीक्रेट लेटर' का सच
AajTak
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की 'विदेशी साजिश' वाली 'सीक्रेट चिट्ठी' ने भूचाल ला दिया है. इमरान खान ने चिट्ठी के सहारे आरोप लगाया है कि उनकी सरकार गिराने के लिए विदेश से पैसा लिया जा रहा है. वहीं, अमेरिका ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है.
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में जारी राजनीतिक संकट में एक 'सीक्रेट चिट्ठी' की चर्चा हो रही है. ये चिट्ठी वो है जिसे प्रधानमंत्री इमरान खान ने 27 मार्च को इस्लामाबाद में एक रैली में दिखाया था. इस चिट्ठी को दिखाते हुए इमरान ने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार गिराने के लिए 'विदेशी साजिश' रची गई है.
उस रैली में इमरान ने अपनी जेब से चिट्ठी निकाली और उसे मंच से ही लहराते हुए कहा, 'सरकार बदलने के लिए विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है. बाहर से पैसा आ रहा है और अंदर के लोग उसे इस्तेमाल कर रहे हैं. उनमें से कई लोगों को ये भी नहीं पता कि उनका इस्तेमाल हो रहा है तो कुछ लोग जानबूझकर इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ कर रहे हैं.'
इस 'सीक्रेट चिट्ठी' के जरिए 'विदेशी ताकतों' का आरोप लगाकर इमरान खान जब फंसने लगे तो उन्होंने इसे अपने करीबियों को दिखाने की बात कही. इमरान ने बुधवार को इस चिट्ठी को अपने करीबी पत्रकारों को दिखाया. पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया का कहना है कि इमरान ने पत्रकारों को बताया है कि ये चिट्ठी पाकिस्तानी डिप्लोमैट ने विदेशी अधिकारी को लिखी थी.
इस चिट्ठी में लिखा क्या है?
- प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस चिट्ठी को पत्रकारों को दिखाया. पाकिस्तान के ARY News ने बताया कि इमरान खान ने इस चिट्ठी में लिखी कुछ बातें पत्रकारों को बताईं. हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि ये चिट्ठी उन्हें कहां से मिली.
- इस चिट्ठी में लिखा है, 'अगर इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव फेल हो गया तो पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. हम खुश नहीं है. जब अविश्वास प्रस्ताव पास होगा तो सब ठीक हो जाएगा.'

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








