
Pakistan: मूसलाधार बारिश और पिघल रहे ग्लेशियर से आफत, बाढ़ से अब तक 1300 मौतें, 3 करोड़ लोग बेघर
AajTak
Pakistan flood: पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी है. बाढ़ से लगभग 1,300 लोगों की मौत हो गई है. देश का एक-तिहाई हिस्सा पूरी तरह से पानी में डूब गया है, जिस वजह से 3 करोड़ से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है. बाढ़ की वजह से देश की चरमराती अर्थव्यवस्था को 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है.
पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और पिघल रहे ग्लेशियर की वजह से बाढ़ का कहर जारी है, जिसमें लगभग 1,300 लोगों की मौत हो गई है. प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में डायरिया और मलेरिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए कमर कस ली है. बाढ़ से पाकिस्तान का एक-तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया है, जिस वजह से 3.3 करोड़ से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है. साथ ही पाकिस्तान की पहले से चरमराती अर्थव्यवस्था को 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है.
पाकिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) के मुताबिक, पाकिस्तान में बीते 24 घंटों में 26 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद रविवार को मौतों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,290 हो गया जबकि 12,588 लोग घायल हुए हैं. एनडीएमए का कहना है कि अकेले सिंध प्रांत में 492 लोगों की मौत हुई है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 286, बलूचिस्तान में 259, पंजाब में 188, कश्मीर में 42, गिलगित बाल्टिस्तान में 22 और इस्लामाबाद में एक शख्स की मौत हुई है.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ से 5,563 किलोमीटर तक की सड़कें नष्ट हो गई हैं और 243 पुलों को नुकसान पहुंचा है. इसके साथ ही 1,468,019 घरों को आंशिक या पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा है और 736,459 मवेशियों की मौत हुई है.
सिंध के सूचना मंत्री शरजील मेनन का कहना है कि सिंध प्रांत अभी भी इस विपदा से जूझ रहा है क्योंकि प्रशासन ने सहवान और भान सईदाबाद शहरों को जलमग्न होने से बचाने के लिए मंचर झील के तटबंध को तोड़ दिया है.
मेनन ने कहा, यह एक मुश्किल फैसला था लेकिन हमें यह फैसला लेना पड़ा. इस कदम के बाद यहां से निकलने वाले पानी से पांच यूनियन काउंसिल के लगभग 1.25 लाख लोग प्रभावित होंगे. फिलहाल 672,000 से अधिक लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, जहां सरकार उन्हें दवाइयां और भोजन उपलब्ध करा रही है.
गर्भवती महिलाओं के लिए मुसीबतें बढ़ीं

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








