
Pakistan: पाकिस्तान में महिला विधायक से छेड़खानी! विधानसभा में ही दुपट्टा खींचा गया
AajTak
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के विधानसभा में एक पीटीआई विधायक से कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है. इस घटना पर अपना विरोध जताते हुए पीटीआई विधायक राबिया अजफर निजामी ने डिप्टी स्पीकर रेहाना लेघारी से कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि दोषी पीपीपी के विधायक महिला विधायक से माफी मांगें.
पाकिस्तान की संसद में सांसदों के बीच हाथापाई की घटनाएं कोई आश्चर्य की बात नहीं है. ऐसा ही एक मामला सोमवार को देखने के मिला जब इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के विधायकों के बीच हाथापाई हो गई. लेकिन इस हाथापाई ने उस वक्त बदसूरत मोड़ ले लिया जब पीपीपी के एक विधायक ने कथित तौर पर पीटीआई की महिला विधायक दुआ भुट्टो का दुपट्टा छीन लिया.
ये घटना सिंध राज्य के विधानसभा में हुई. इस घटना पर आपत्ति जताते हुए पीटीआई की नेता राबिया अजफर निजामी ने सिंध विधानसभा की डिप्टी स्पीकर रेहाना लेघारी से कहा कि पीपीपी के विधायक अपने कृत्य के लिए पीटीआई की विधायक से माफी मांगें. उन्होंने लेघारी से कहा कि इस घटना पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे महिला विधायकों को निराशा हुई है.
राबिया ने डिप्टी स्पीकर से कहा, 'मान था आपके ऊपर हमें, आपसे मान टूटा है. इस एसेंबली के अंदर एक महिला का दुपट्टा खींचा गया. हम आपके पास आए....आज सातवां दिन है. हमने इंतजार किया कि आपकी रिपोर्ट आ जाएगी. इससे ज्यादा नहीं मांगा था हमने...हमने कहा था कोई कमिटी नहीं चाहिए, कोई जांच नहीं चाहिए. पीपीपी विधायक को बस आप ये बोलते कि वो खड़े होकर विधानसभा में माफी मांगें. लेकिन आपने नहीं किया.'
उन्होंने आगे कहा, 'आपने अपना कमिटमेंट पूरा नहीं किया. मुझे किसी और से गिला नहीं...आप खुद एक औरत हैं..आप जिस कुर्सी पर बैठी हैं, उससे मान था हमारा, हमारा मान टूटा है.'
डिप्टी स्पीकर ने राबिया को समझाने की कोशिश की कि अभी भी बहुत देर नहीं हुई है और उन्हें निराश नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, 'मेरे पास रिपोर्ट आ जाए और उसके बाद अगर दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती...फिर आप निराश होइएगा. ऐसा मत कहिए. अभी रिपोर्ट आनी बाकी है.'
डिप्टी स्पीकर की बातों से पीटीआई विधायक जरा भी संतुष्ट नहीं हुईं और उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जांच हो या न हो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, सभा में उनका मान टूटा है.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








