
Pakistan: इमरान खान ने क्यों लिए मीर जाफर, मीर सादिक के नाम? गद्दारी के लिए इतिहास में दर्ज हैं दोनों
AajTak
Pakistan Political Crisis: इमरान ने मीर जाफर का जिक्र करते हुए कहा कि मीर जाफर ने अग्रेजों के साथ मिलकर बंगाल को गुलाम बनाया और नवाब सिराजुद्दौला को मरवाया. वहीं, मीर सादिक की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मीर सादिक ने टीपू सुल्तान के साथ गद्दारी की.
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार रात वहां की आवाम को संबोधित किया. उम्मीद की जा रही थी कि इमरान इस संबोधन में कोई बड़ा ऐलान करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर से लेकर विपक्षी दलों तक कई मुद्दों पर बात की और अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए संबोधन का अंत कर दिया.
इमरान ने अपने संबोधन में इतिहास से जुड़े 2 व्यक्तियों मीर जाफर और मीर सादिक का भी नाम लिया. इतिहास में इन दोनों को गद्दारों के तौर पर याद किया जाता है. इमरान ने कहा, 'मेरे माता-पिता गुलामी के दौर में पैदा हुए. वो अंग्रेजों के दौर में पैदा हुए. वो मुझे हमेशा यह अहसास दिलाते थे कि तुम खुशकिश्मत हो आजाद मुल्क में पैदा हुए हो.
इमरान ने मीर जाफर का जिक्र करते हुए कहा कि मीर जाफर ने अंग्रेजों के साथ मिलकर बंगाल को गुलाम बनाया और नवाब सिराजुद्दौला को मरवाया. वहीं, मीर सादिक की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मीर सादिक ने टीपू सुल्तान के साथ गद्दारी की. अंग्रेजों के साथ मिलकर अपनी कौम को गुलाम बनाया. इमरान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता मौजूदा दौर में मीर जाफर और मीर सादिक हैं. ये हमें गुलाम बनाना चाहते हैं.
मीर सादिक ने दिया था टीपू सुल्तान को धोखा
मीर सादिक टीपू सुल्तान के शासन में मंत्री था. 1798 से 1799 के बीच चौथे एंग्लो-मैसूर युद्ध के दौरान सादिक ने टीपू को धोखा देकर अंग्रेजों के हाथों मरवा दिया था. टीपू के घेराव करने के लिए 5 हजार सैनिक महल के करीब खाई में छिप गए थे. इनमें 3 हजार अंग्रेज थे. जब दुश्मन सैनिकों ने हमला किया तो मीर सादिक ने टीपू सुल्तान के सैनिकों को तनख्वाह देने के बहाने महल के दूसरी तरफ बुला लिया और अंग्रेजों ने हमला कर टीपू को मार डाला.
मीर जाफर ने सिराजुद्दौला कि साथ किया विश्वासघात

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








