
Pakistan: इमरान खान की पार्टी के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तीन समर्थक घायल
AajTak
पाकिस्तान के सिद्दीक अबाद फाटक बाजार में अज्ञात हमलावरों ने रेहान जैब खान पर हमला किया. इस हमले में उनकी मौत हो गई जबकि उनके तीन समर्थक घायल हो गए. रेहान पाकिस्तान के आगामी नेशनल असेंबली चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले थे.
पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता रेहान जैब खान (Rehan Zaib Khan) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि उनके तीन समर्थक घायल हो गए हैं.
पाकिस्तान के सिद्दीक अबाद फाटक बाजार में अज्ञात हमलावरों ने रेहान जैब खान पर हमला किया. इस हमले में उनकी मौत हो गई जबकि उनके तीन समर्थक घायल हो गए. रेहान पाकिस्तान के आगामी नेशनल असेंबली चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले थे.
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमले में पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के तीन सदस्य मारे गए थे. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ या पीटीआई की रैली चल रही थी, जब यहां आतंकी हमला हुआ था.
पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव
पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं. इससे 9 दिनों पहले आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया है. चुनाव में पीटीआई भी अपने कैंडिडेट मैदान में उतारेगी. इमरान खान पर 100 से ज्यादा केस चल रहे हैं और कई केस में उनका सजा भी सुनाई जा चुकी है. वह अभी जेल में हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में नोटबंदी! नई करेंसी छापने का किया ऐलान... भारत पर कसा तंज

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









