
PAK पीएम के घर में घुस आया अफगान शख्स, सुरक्षा में तैनात जवानों को भनक तक नहीं लगी
AajTak
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सुरक्षा की पोल खुल गई. एक अफगान शख्स उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों को चकमा देकर पीएम के सरकारी आवास में घुस गया. काफी देर बाद जब सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी तो उसे धर दबोचा. फिलहाल आतंकवाद रोधी विभाग संदिग्ध से पूछताछ कर रहा है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सुरक्षा व्यवस्था की उस समय पोल खुल गई जब एक दूसरे मुल्क का शख्स उनके सरकारी आवास में घुस गया. हालांकि इसकी भनक लगते ही सुरक्षाबलों ने उसे पकड़कर इस्लामाबाद पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के हवाले कर दिया. उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया.
‘द न्यूज इंटरनेशनल’ अखबार के मुताबिक पीएम आवास में तैनात सुरक्षाकर्मियों को यह नहीं पता चल पाया कि संदिग्ध कहां से घुसा था. अधिकारियों ने खुलासा किया कि संदिग्ध ने अफगानिस्तान का निवासी होने का दावा किया. फिलहाल सीटीडी, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं. सुरक्षा एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं. पाकिस्तानी पत्रकार गुलाम अब्बास शाह ने संदिग्ध का फोटो और सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है.
आतंकवादियों के सफाए को चलेगा ऑपरेशन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की एक अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें देश से आतंकवाद के सभी रूपों को खत्म करने के लिए व्यापक अभियान चलाने का फैसला किया गया है. इसमें कहा गया है, 'इन लौट रहे खतरनाक आतंकवादियों और अफगानिस्तान में बड़ी संख्या में मौजूद विभिन्न आतंकवादी संगठनों द्वारा दिए गए समर्थन के परिणामस्वरूप देश में शांति और स्थिरता नष्ट हो गई. एनएससी की पिछली बैठक इस साल जनवरी में हुई थी, जिसमें देश में आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' के अपने संकल्प को दोहराया गया था.
लाहौर में 8 आतंकी पकड़े गए
वहीं लाहौर में शनिवार को प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब प्रांत के आतंकवाद रोधी विभाग (CTD) ने पुलिस के साथ मिलकर लाहौर और पंजाब प्रांत के तीन अन्य शहरों में अभियान चलाया था, जिस दौरान ये संदिग्ध आतंकी पकड़े गए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










