
PAK: पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में अप्रैल में चुनाव संभव, क्या फेल हुआ इमरान का सियासी दांव?
AajTak
पाकिस्तान की राजनीति में इमरान खान को सिर्फ झटके पर झटका लग रहा है. सत्ता गंवाने के बाद जल्द चुनाव करवाने पर अड़े इमरान खान को चुनाव आयोग से निराशा हाथ लगी है. चुनाव आयोग ने पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में अप्रैल में चुनाव करवाने का प्रस्ताव दे दिया है. इन दोनों ही प्रांतों में इमरान की पार्टी ने विधानसभा को भंग कर दिया था.
पाकिस्तान चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा सियासी झटका दिया है. कहा गया है कि अप्रैल महीने में पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चुनाव करवाए जा सकते हैं. अब इमरान खान के लिए ये झटका इसलिए है क्योंकि उन्होंने बड़ी ही सोची-समझी रणनीति के तहत इसी महीने इन दोनों ही प्रांतों में विधानसभा को भंग कर दिया था. उनकी तरफ से मांग रखी गई थी कि देश में जल्द से जल्द चुनाव करवाए जाएं. लेकिन उनके उस दांव से शहबाज सरकार तो नहीं झुकी, लेकिन चुनाव आयोग के प्रस्ताव ने उनकी रणनीति की हवा जरूर निकाल दी.
क्या है पूरा विवाद?
जानकारी के लिए बता दें कि दोनों पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरान खान की पार्टी की सरकार थी. लेकिन एक रणनीति के तहत पंजाब प्रांत में 14 जनवरी को विधानसभा भंग करवा दी गई तो वहीं खैबर पख्तूनख्वा में 18 जनवरी को विधानसभा भंग हुई. दोनों ही प्रांतों में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिए गए थे. लेकिन पाकिस्तान का संविधान साफ कहता है कि विधानसभा के भंग होने के 90 दिनों के भीतर में चुनाव करवाना जरूरी है. अब उसी नियम का पालन करते हुए चुनाव आयोग ने 9 से 13 अप्रैल के बीच पंजाब प्रांत में चुनाव करवाने की बात कही है तो वहीं खैबर पख्तूनख्वा में 15 से 17 अप्रैल को चुनाव करवाने का प्रस्ताव रखा गया.
इमरान के लिए डबल झटका
अब चुनाव आयोग की तरफ से ये बात उस समय कही गई है जब शहबाज सरकार साफ कर चुकी है कि वो तय समय पर ही पाकिस्तान में चुनाव करवाने वाली है. अगस्त से पहले वो चुनाव करवाने के मूड में नहीं है. ऐसे में इमरान खान के लिए ये डबल झटका साबित हो रहा है. उनकी तरफ से जो सड़क पर विरोध प्रदर्शन निकाला जा रहा है, जिस तरह से हर मंच से वे जल्द चुनाव करवाने की बात कर रहे हैं, उस बीच चुनाव आयोग का फैसला उनकी मेहनत पर पानी फेरता है. वैसे चुनाव आयोग द्वारा सिर्फ एक प्रस्ताव दिया गया है, चुनाव की तारीखों का ऐलान दोनों प्रांतों के राज्यपाल द्वारा किया जाएगा.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







