
PAK: 'तीन अपराधी' मुझ पर फिर से हमले की फिराक में, इमरान खान का बड़ा दावा
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि तीन अपराधी मुझ पर फिर से हमला करने का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही इमरान ने अपने समर्थकों से आह्वान किया कि अगर वे आजादी से जीना चाहते हैं तो खुद को मौत के डर से मुक्त कर लें.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इस महीने की शुरुआत में उनकी हत्या के असफल प्रयास में शामिल तीन अपराधी उन्हें फिर से निशाना बनाने की फिराक में हैं. रावलपिंडी के गैरीसन शहर में अपनी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की बड़ी रैली को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि हाल ही में उनका मौत से सामना हुआ था. उन्होंने अपने ऊपर हमले के दौरान गोलियों को बरसते देखा. इमरान खान ने आरोप लगाया कि इस सजिश को "तीन अपराधियों" ने अंजाम दिया था. साथ ही दावा किया कि ये तीनों अपराधी फिर से उन पर हमला करने का इंतजार कर रहे हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इमरान खान लगातार आरोप लगा रहे हैं कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह और ISI प्रमुख मेजर-जनरल फैसल नसीर उन पर हमले की साजिश में शामिल हैं.
इमरान खान ने अपने समर्थकों से आह्वान किया कि अगर वे आजादी से जीना चाहते हैं तो खुद को मौत के डर से मुक्त कर लें. डर पूरे देश को गुलाम बना देता है. इमरान ने वर्तमान इराक में कर्बला की लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि पैगंबर के पोते इमाम हुसैन अपने समय के अत्याचारी शासक के खिलाफ आवाज उठाने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ मारे गए थे.
इमरान खान रावलपिंडी के गैरीसन शहर में एक हेलीकॉप्टर से पहुंचे, डॉक्टरों की एक टीम के साथ थी. उन्होंने कहा कि जब वह लाहौर से बाहर निकल रहे थे तो उन्हें सलाह दी गई कि वह फिलहाल आराम करें, उनके पैर जख्मी हैं. इमरान ने कहा कि मुझे भले ही आराम की सलाह दी गई लेकिन मैं इसलिए आगे बढ़ा क्योंकि मैं मौत को बेहद करीब से देख चुका हूं. उन्होंने कहा कि अगर आप जीवन जीना चाहते हैं, तो मृत्यु के भय को छोड़ दें.
इमरान खान ने कहा कि देश एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है. जिसके सामने 2 रास्ते हैं. एक रास्ता आशीर्वाद और महानता का है, जबकि दूसरा रास्ता अपमान और विनाश का है. इमरान ने कहा कि वह मांग करते हैं कि देश में जल्द आम चुनाव कराए जाएं. इसके लिए वह लॉन्ग मार्च भी निकाल रहे हैं.
ये भी देखें

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










