
PAK: 'जनता और सेना के बीच विश्वास मजबूत करेंगे मुनीर', शहबाज ने जताया नए आर्मी चीफ पर भरोसा
AajTak
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और नए सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने बुधवार को बैठक की. इस दौरान शरीफ ने कहा कि मुनीर के पद संभालने से पूरा देश खुश है. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी मुनीर को बधाई दी. साथ ही कहा कि हमें उम्मीद है कि मुनीर राष्ट्र और राज्य के बीच पिछले 8 महीनों में बने मौजूदा विश्वास को खत्म करेंगे. क्योंकि किसी देश की ताकत उसके लोगों से होती है.
पाकिस्तान में सेना की कमान अब जनरल आसिम मुनीर के हाथों में है. जनरल आसिम मुनीर ने मंगलवार को जनरल क़मर जावेद बाजवा का स्थान लिया है. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जनरल मुनीर पर भरोसा जताते हुए कहा कि है नए सेना प्रमुख की नियुक्ति से जनता और सैन्य प्रतिष्ठान के बीच विश्वास और मजबूत होगा.
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुख के साथ अपनी पहली बैठक के दौरान कहा कि जनरल आसिम मुनीर सैन्य प्रतिष्ठान की व्यावसायिकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. आधिकारिक बयान के अनुसार शरीफ ने आसिम मुनीर को बधाई दी है.
शरीफ ने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख के रूप में जनरल मुनीर की पदोन्नति से पूरा देश खुश है. यह लोगों और सेना के बीच विश्वास और प्यार को और मजबूत करेगा. जनरल आसिम मुनीर ने मंगलवार को जनरल क़मर जावेद बाजवा का स्थान लिया है. मुनीर ने रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टर में आयोजित एक समारोह में पदभार ग्रहण किया था, वह पाकिस्तान के 17वें सेना प्रमुख बने हैं.
नए सेना प्रमुख के साथ अपनी बैठक के दौरान प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि आप जैसे सक्षम अधिकारी का नेतृत्व पाकिस्तानी सेना की व्यावसायिकता को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण होगा. इस दौरान शरीफ और मुनीर के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई.
वहीं जनरल मुनीर ने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से शिष्टाचार भेंट भी की. ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने भी अल्वी से मुलाकात की.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान ने बुधवार को नवनियुक्त सैन्य नेतृत्व को बधाई दी. साथ ही उम्मीद जताई कि अब राष्ट्र और राज्य के बीच विश्वास की कमी को समाप्त होगी, औऱ मुनीर इस दिशा में काम करेंगे. इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि हमें उम्मीद है कि मुनीर राष्ट्र और राज्य के बीच पिछले 8 महीनों में बने मौजूदा विश्वास को खत्म करेंगे. क्योंकि किसी देश की ताकत उसके लोगों से होती है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









