
PAK: इमरान ने पहली बार दिए नेशनल असेंबली में लौटने के संकेत, कहा- PML-N के कुछ नेता हमारे संपर्क में
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पहली बार नेशनल असेंबली में लौटने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी जल्द ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से नेशनल असेंबली से विश्वास मत हासिल करने के लिए कहेंगे. साथ ही कहा कि PML-N के कुछ नेता हमारे संपर्क में हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में लौटने के संकेत दिए हैं. उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले आम चुनावों के लिए कार्यवाहक दल की परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए नेशनल असेंबली में लौटने का संकेत दिया है. इमरान खान ने कहा कि PML-N के कुछ नेता हमारे संपर्क में हैं.
एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर हम नेशनल असेंबली में वापस नहीं आते हैं, तो PML-N के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार इस अगस्त में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पसंदीदा विपक्षी नेता राजा रियाज से विमर्श करने के बाद कार्यवाहक व्यवस्था बनाएगी. लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे.
इमरान ने पहली बार दिए संकेत
यह पहली बार है जब इमरान खान ने प्रधानमंत्री के पद से हटने के बाद नेशनल असेंबली में वापस जाने के बारे में बात कही है. इमरान खान ने कहा कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी जल्द ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से नेशनल असेंबली से विश्वास मत हासिल करने के लिए कहेंगे.
नेशनल असेंबली स्पीकर ने स्वीकार नहीं किया इमरान का इस्तीफा
पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद नेशनल असेंबली के 131 पीटीआई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, नेशनल असेंबली के स्पीकर ने अभी तक उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है और सभी PTI सांसदों को यह सत्यापित करने के लिए बुलाया है कि क्या उनका इस्तीफा वास्तविक और स्वैच्छिक है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










