
PAK: आसिफ अली जरदारी ने की थी शहबाज से सीक्रेट मीटिंग और सत्ता से बेदखल हो गए इमरान खान!
AajTak
पाकिस्तान की सत्ता से इमरान खान को बेदखल करने की तैयारी काफी पहले ही कर ली गई थी. अब आसिफ अली जरदारी ने खुद इस बात का खुलासा किया है. उनके मुताबिक उन्होंने शहबाज शरीफ संग एक सीक्रेट मीटिंग की थी.
पाकिस्तान में इमरान खान की सत्ता का जाना अपने आप में एक बड़ा नाटकीय मोड़ रहा. उनको सत्ता से हटाने के लिए जो दल साथ आए, जिन नेताओं ने हाथ मिलाए, उनकी राजनीति हमेशा से एक दूसरे से जुदा थी, एक दूसरे को निशाने पर लेना लाजिमी रहता था. लेकिन क्योंकि इमरान खान को सत्ता से हटाना था, ऐसे में सभी साथ आए और पाकिस्तान की राजनीति में शहबाज शरीफ का युग शुरू करवा दिया गया.
तीन साल से चल रही थी तैयारी
अब इमरान को हटाने में वैसे तो पाकिस्तान के कई बड़े चेहरों ने सक्रिय भूमिका निभाई है, लेकिन एक नाम सबसे ज्यादा अहम रहा- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी. इनकी आंखों में इमरान खान हमेशा से खटके हैं. इमरान भी इन्हें अपना दुश्मन नंबर वन मानते रहे हैं. आलम ये है कि 2019 में ही आसिफ अली जरदारी ने कह दिया था कि वे इमरान खान को सत्ता से बेदखल कर देंगे. अब उनका वो सपना तीन साल बाद पूरा हुआ है.
इस मौके पर पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी को दिए इंटरव्यू में जरदारी ने कई ऐसे खुलासे कर दिए हैं जिससे साफ समझा जा सकता है कि एक तय रणनीति के तहत इमरान खान को सत्ता से बेदखल किया गया है. इंटरव्यू में जब जरदारी से सवाल पूछा गया कि वे शहबाज शरीफ के नाम पर राजी कैसे हो गए, जो शहबाज शरीफ लगातार उनके खिलाफ बोलते थे, खुद वे नवाज शरीफ को लेकर गंभीर आरोप लगाते थे, ऐसे में ये सब कैसे संभव हो पाया?
सीक्रेट मीटिंग जिसने किया इमरान का खेल खराब
इस सवाल पर आसिफ अली जरदारी ने बताया कि उन्होंने खुद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनवाया है. वे कहते हैं कि मैंने इस पद पर उन्हें सिर्फ नियुक्त नहीं किया है, बल्कि राजी भी किया था. मैं गया था शहबाज शरीफ के पास, उनसे मुलाकात की थी. उन्हें कहा था कि आप प्रधानमंत्री बन जाएं. उस समय मेरे पास 70 सांसदों का समर्थन था (साथी दलों के मिलाकर). मैंने उनसे कहा कि आप अपनी पार्टी से बात कीजिए, उन्हें मनाइए. तब शहबाज ने कहा था कि वे अपने भाई नवाज और कुछ दोस्तों से बात कर फैसला लेंगे.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






