
PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर के इकोसिस्टम पर एक्शन क्यों चाहते हैं अमेरिकी सांसद? ट्रंप को लिखी चिट्ठी
AajTak
पाकिस्तान के प्रभावशाली लोगों ने ट्रंप प्रशासन से मांग की है कि मुनीर के इकोसिस्टम के लिए काम करने वाले लोगों पर अमेरिका टारगेटेड कार्रवाई की जाए. इसके लिए इन लोगों ने यूएस कांग्रेस के सदस्यों के जरिये ट्रंप को एक चिट्ठी लिखी है.
अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर नकेल कसने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने बताया है कि आसिम मुनीर और उनका इको सिस्टम यूनाइटेड स्टेट्स में रहने वाले डेमोक्रेसी के समर्थक पाकिस्तानी एक्टिविस्ट को डराना-धमका रहे हैं.
यूएस कांग्रेस के प्रतिनिधि ग्रेग कैसर और प्रतिनिधि प्रमिला जयपाल दोनों ही हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के सदस्य हैं. इन दोनों ने अमेरिकी प्रशासन को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान की मिलिट्री और सिविलियन अथॉरिटीज़ को उन कामों के लिए जिम्मेदार ठहराए, जिनका दायरा पाकिस्तान की सीमाओं से बाहर चला गया है.
इस पहल को कई पाकिस्तानी-अमेरिकी समूहों का समर्थन हासिल है. इनमें कम्युनिटी अलायंस फॉर पीस एंड जस्टिस और कोएलिशन टू चेंज यू.एस. पॉलिसी ऑन पाकिस्तान शामिल हैं. ये संगठन इस काम के लिए सपोर्ट इकट्ठा कर रहे हैं.
इन समूहों के मुताबिक पाकिस्तान की मिलिट्री ने फरवरी 2024 के विवादित चुनावों के बाद से असहमति जताने वालों पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी हैय इन चुनावों में बड़े पैमाने पर वोटरों को दबाने, बैलेट पेपर में हेरफेर और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे. इसका मकसद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी को किनारे करना था. एक्टिविस्ट्स का कहना है कि इसके बाद की कार्रवाई में न सिर्फ पाकिस्तान के अंदर बल्कि अमेरिका समेत विदेशों में भी विपक्षी नेताओं की आवाजों को दबाया जा रहा है.
कैसर और जयपाल का लेटर कांग्रेस में दोनों प्रतिनिधियों की कई कोशिशों के बाद आया है, जिसमें इस्लामाबाद की ज़्यादा जांच की मांग की गई है. इस साल की शुरुआत में रिप्रेजेंटेटिव जैक बर्गमैन और रिप्रेजेंटेटिव ग्रेग स्टैंटन ने प्रेसिडेंट ट्रंप को एक जॉइंट लेटर भेजा था. इस लेटर में टारगेटेड वीजा बैन और आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर के प्रशासन को अमेरिकी मदद पर रोक लगाने की मांग की गई थी.
इस मुहिम से जुड़े लोगों का कहना है कि मुनीर के खिलाफ माहौल तैयार हो रहा है, लेकिन और एक्शन की जरूरत है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








