
Operation Sindoor: आतंकियों को मुआवजा और IMF को धोखा... सामने आया पाकिस्तान का असली चेहरा, मसूद अजहर को सबसे ज्यादा फायदा
AajTak
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर 13 मई की रात 12 बजकर 41 मिनट पर एक पोस्ट शेयर की गई. जिसमें पाकिस्तानी PM ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 टेरर कैंप में मारे गए लोगों के लिए एक पैकेज का एलान किया.
Operation Sindoor Impact: दुनिया में हर जगह वॉन्टेड आतंकियों का सुराग या पता देने वाले को इनाम दिया जाता है. लेकिन पाकिस्तान दुनिया ऐसा इकलौता देश है, जहां आतंकियों को ही मुआवजा दिया जाता है. पाकिस्तान में हर आतंकवादी की जान कीमत है एक करोड़ रुपये. जी हां, ये बात शायद कुछ लोगों को मज़ाक लग सकती है. लेकिन ये सच है. क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए हर आतंकी के परिवारवालों को एक करोड़ का मुआवजा देने के ऐलान किया है. टेरर कैंप में मारे गए लोगों के लिए शोहदा पैकेज पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर 13 मई की रात 12 बजकर 41 मिनट पर एक पोस्ट शेयर की गई. जिसमें पाकिस्तानी PM ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 टेरर कैंप में मारे गए लोगों के लिए एक पैकेज का एलान किया. उस पैकेज का नाम है शोहदा पैकेज. यानि शहीदों को दिया जाने वाला पैकेज. पूरा मजमून ये है-
हर आतंकी के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा 'वजीर-ए-आजम मोहम्मद शाहबाज शरीफ की जानिब से मार्के हक के दौरान शहीद होने वालों के लिए शोहदा पैकेज का ऐलान. मार्के हक में शहीद होने वाले शहीद होने वाले पाकिस्तानी शहरियों के वरसा (रिश्तेदार) को 1 करोड़ रुपए जबकि जख्मी होने वालों को 10 लाख से 20 लाख रुपए दिए जाएंगे. पाक अफवाज (फौज) के जख्मी होने वालों को 20 लाख रुपए से 50 लाख रुपए फीकस यानि प्रति व्यक्ति दिए जाएंगे.'
फौजियों के लिए मुआवजा पाक प्राइम मिनिस्टर के ऑफिशियल हैंडल फेसबुक पर एक दूसरा पोस्ट भी डाला गया है. इस पोस्ट में पाकिस्तानी फौज के जो लोग मारे गए उनको मुआवजा देने की बात कही गई है. उर्दू में डाले गए इस पोस्ट में लिखा है-
रैंक के हिसाब से मिलेंगे 1 करोड़ 80 लाख तक 'अफवाज-ए-पाकिस्तान (शहीद फौजियों) के लिए विरसा (रिश्तेदार) को रैंक के हिसाब से 1 करोड़ से एक करोड़ 80 लाख रुपए की रकम दी जाएगी. विरसा (रिश्तेदार) को घर की सहूलियत के लिए रैंक के हिसाब से 1 करोड़ 90 लाख रुपए से लेकर 4 करोड़ 20 लाख रुपए तक दिए जाएंगे.'
पाकिस्तानी फौज का भारी नुकसान शाहबाज शरीफ के इस पोस्ट से इतना तो साफ हो गया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी फौज को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है. कई फौजी मारे गए. एक देश के नाते पाकिस्तान मारे गए पाकिस्तानी फौजियों के रिश्तेदारों को मुआवजा दे, माली तौर पर उनकी मदद करे इसमें ना तो कोई बुराई है, ना ही किसी को कोई ऐतराज होना चाहिए. मगर इनका क्या करें.
पहली बार आतंकियों को मिलेगा मुआवजा शायद पहली बार ऐसा दुनिया में होने जा रहा है. जब एक मुल्क आतंकवादियों की मौत पर उनके घरवालों को बाकायदा ऐलानिया मुआवजा दे रहा है. हरेक आतंकवादी की मौत की कीमत पाकिस्तान की सरकार ने एक करोड़ रुपए फिक्स किया है. अब इससे बड़ा सबूत दुनिया को और क्या चाहिए कि आतंकवादी संगठन और आतंकवादियों को लेकर पाकिस्तान की सोच क्या है. कमाल है पाकिस्तान एक तो आतंकवादियों के रिश्तेदारों को मुआवजा और ऊपर से खुल्लम खुल्ला.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












