
OMG: 29,00,000 साल पुराने कसाई खाने में मिला ऐसा सामान, देखकर...
AajTak
पुरातत्वविदों ने पश्चिमी केन्या में खोजी गई 29 लाख साल पुराने कसाई खाने की साइट से कुछ ऐसी चीजें खोज निकाली हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह गया. पुरातत्वविदों की यह खोज पाषाण युग (स्टोन एज) के इतिहास को और करीब से जानने के लिए काफी अहम बताई जा रही है.
पश्चिमी केन्या के होमा प्रायद्वीप पर स्थित न्यायंग साइट से मिले 29 लाख साल पुराने कसाईखाने से पुरातत्वविदों ने चौंकाने वाली खोज की है. साइट से पुरातत्वविदों को एक टूल किट मिली है, जिसमें कई तरह के अलग-अलग औजार मौजूद हैं. खोजकर्ताओं का मानना है कि यह अभी तक के इतिहास का सबसे पुराना टूल किट हो सकता है, जिसका स्टोन एज में जानवरों को काटने समेत कई चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता होगा.
पुरातत्वविदों को साइट से प्राचीन टूल किट के साथ-साथ प्राचीन वनमानुष की दाढ़ भी मिली है. इससे यह भी साफ हो गया है कि स्टोन एज में इन औजारों का इस्तेमाल किया जा रहा था. खोजकर्ताओं का मनाना है कि स्टोन एज के इतिहास को करीब से जानने में यह खोज और ज्यादा मदद करेगी.
खोजकर्ताओं को साइट से जो टूल किट मिली है, उसमें पत्थर से बना हथौड़ा और दो नुकीले औजार शामिल हैं. खोजकर्ताओं का मानना है कि इस हथौड़े का इस्तेमाल पत्थर तोड़कर दूसरे औजार बनाने के लिए भी किया जाता होगा.
इतने मजबूत हैं 29 लाख साल पुराने औजार यह औजार काफी मजबूत हैं, जिनका कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता होगा. एक खोजकर्ता ने इस बारे में कहा कि इन औजारों की मदद से किसी चीज को हाथी के दांतों से भी मजबूत तरह से मसल सकते हैं. इतना ही नहीं, ये औजार शेर के नुकीले दांतों से भी बेहतर तरीके से किसी भी चीज को काट सकते हैं.
बता दें कि, खोजकर्ताओं ने साल 2015 में इस साइट पर उत्खनन कार्य शुरू किया था. इसके बाद से ही साइट से कुछ न कुछ ऐसी चीजें मिलती रहीं, जो इतिहास को और ज्यादा करीब से जानने में मददगार साबित हो रही हैं. औजारों के साथ-साथ अभी तक खोजकर्ताओं को साइट से 1776 जानवरों की हड्डियों, दो प्राचीन मनुष्यों के दाढ़-जबड़े और 330 से ज्यादा कलाकृतियां भी मिल चुकी है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








