Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
OMG 2 दूसरे हफ्ते भी दमदार, 2 साल बाद 100 करोड़ कमाने को तैयार अक्षय की फिल्म

OMG 2 दूसरे हफ्ते भी दमदार, 2 साल बाद 100 करोड़ कमाने को तैयार अक्षय की फिल्म

AajTak
Saturday, August 19, 2023 09:28:46 AM UTC

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की 'OMG 2' थिएटर्स में लगातार मजेदार माहौल बनाए हुए है. एक हफ्ते में ही हिट साबित हो चुकी इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी दमदार की है. शुक्रवार को एक बार फिर से फिल्म के कलेक्शन में जंप आया. अक्षय को आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर वो वापसी मिली है, जिसका उन्हें इंतजार रहा होगा.

पिछले शुक्रवार थिएटर्स में रिलीज हुई 'OMG 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है. पहले हफ्ते में ही 85 करोड़ रुपये कमाने के बाद, दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी फिल्म के लिए सॉलिड रही. अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'OMG 2' को जनता से लगातार प्यार मिल रहा है. एक सॉलिड सोशल मैसेज और लाइट कॉमेडी के साथ आई इस फिल्म ने 'गदर 2' जैसी धमाकेदार फिल्म के बीच भी थिएटर्स में माहौल जमा रखा है. 

सनी देओल की 'गदर 2' के साथ आई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस भविष्य बहुत मजबूत नहीं नजर आ रहा था. लेकिन एक सॉलिड सोशल मैसेज देने के लिए फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. रिलीज के दिन ही डबल डिजिट में कमाई से 'OMG 2' ने दिखा दिया था कि ये लंबे समय तक थिएटर्स में टिकी रहेगी. अब अपने दूसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने सॉलिड कमाई के साथ ये तय कर लिया है कि ये अक्षय के खाते में एक बड़ी हिट फिल्म बनकर दर्ज होगी.

8वें दिन 'OMG 2' का कलेक्शन  गुरुवार को 5.58 करोड़ रुपये के साथ 'OMG 2' ने पहले हफ्ते में 85 करोड़ रुपये का टोटल जुटाया. जैसी उम्मीद थी, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन में एक जंप देखने को मिला. 'OMG 2' ने अपने दूसरे शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया. 8वें दिन की इस सॉलिड कमाई के साथ अक्षय की फिल्म ने अबतक 91 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया है.  

100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म  बॉक्स ऑफिस का ट्रेंड रहा है कि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्मों की कमाई में बेहतर जंप आता है. 30 से 40 पर्सेंट का जंप आने पर 9वें दिन 'OMG 2' की शनिवार को बड़े आराम से 8 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कलेक्शन कर सकती है. फाइनल कलेक्शन सामने आने पर 9 दिन बाद फिल्म का कलेक्शन 99 करोड़ का आंकड़ा, तो बड़े आराम से छू सकता है. अगर ये जंप बेहतर रही तो शनिवार की कमाई से ही 'OMG 2' 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है. 

सौ करोड़ी अक्षय कुमार की वापसी  बॉलीवुड में अक्षय कुमार सबसे कंसिस्टेंट स्टार्स में से एक रहे हैं. उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर कामयाब तो होती ही रही हैं, लेकिन उन्होंने लगातार 100 करोड़ कमाने वाली फिल्में भी दी हैं. 2016 से 2019 तक अक्षय ने 11 ऐसी फिल्में की हैं जिनका कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा रहा. 2016 में उन्होंने 100 करोड़ वाली 3 हिट्स दीं. 2017-18 में उनकी 2-2 फिल्मों ने ये कमाल किया और 2019 में उनकी 4 फिल्मों ने लगातार 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 

कोविड महामारी और लॉकडाउन के बाद अक्षय 'सूर्यवंशी' (2021) से बड़ी स्क्रीन पर लौटे और फिर से 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. मगर इसके बाद 2022 में अक्षय की लाइन से चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ ये कमाल करने से चूकीं, बल्कि फ्लॉप भी रहीं. 2023 की शुरुआत उनके लिए खराब रही और इमरान हाशमी के साथ उनकी फिल्म 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई.  

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
पहली मुलाकात में एक्ट्रेस के पति को हुई गलतफहमी, समझा लारा दत्ता, सास ने मांगी माफी

इंटरव्यू में समीरा रेड्डी और अक्षय वर्डे ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात कैसे एक यादगार पल बन गई थी. समीरा ने याद किया कि 2012 की फिल्म 'तेज' के प्रमोशन्स के दौरान वो अक्षय से मिली थीं. एक्ट्रेस को बाइक पर एक सीन शूट करना था और अक्षय अपनी मोटरसाइकिल बिजनेस की वजह से इसमें शामिल हुए थे.

शांत इंसान हैं 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर, एक्टर्स ने की तारीफ, बोले- कभी आवाज ऊंची नहीं हुई

एक इंटरव्यू में मुक्का का किरदार निभाने वाले एक्टर रजत और शकील का किरदार निभाने वाले विक्रम ने 'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव शेयर किया है. दोनों ने डायरेक्टर के व्यवहार के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि धर ने लंबे शूटिंग शेड्यूल के दौरान हमेशा संयमित रवैया बनाए रखा.

बोनी कपूर ने आई पत्नी श्रीदेवी की याद, फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल कैप्शन

प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने 26 किलो वजन कम करने के बारे में बात की और श्रीदेवी के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया. उनकी लेटेस्ट पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

'सच लिखने में घबराहट क्यों', सारा अली खान के बद्रीनाथ विवाद पर कंगना रनौत का बयान

17 मार्च को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी गैर-हिंदुओं को मंदिरों में आशीर्वाद लेने की इच्छा होने पर हलफनामा जमा करना होगा. इस खबर पर अब कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है.

'सरके चुनर तेरी' गाने पर CBFC का पहला रिएक्शन, कहा- बेवजह हमें घसीटा जाता है

नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (CBFC) ने चुप्पी तोड़ी है.

घर में कैद हुए धुरंधर के कलाकार! जानिए क्यों आदित्य धर ने किया पूरी टीम को अंडरग्राउंड

डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' दुनियाभर में 19 मार्च को फिल्म रिलीज हो जाएगी. 2025 की सबसे बड़ी पिक्चर बनी 'धुरंधर' को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं. अब इसे लेकर नई खबर पता चली है.

नोरा फतेही के साथ हुआ धोखा? 'सरके चुनर' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरा करियर दांव पर

नोरा फतेही ने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर सफाई दी है. उन्होंने गाने को लेकर चल रहे विवाद के बारे में बात करते हुए बताया कि पिक्चर के डायरेक्टर से उन्होंने हिंदी लिरिक्स के खराब होने के बारे में पहले ही कहा था. साथ ही उन्होंने दावा किया संजय दत्त संग वायरल हुए उनके पोस्टर AI से बने हैं.

'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले जोश में रणवीर सिंह, बोले- बदलेगा इंडियन सिनेमा

धुरंधर 2 को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं. सिनेमा प्रेमियों के लिए शुक्रवार की सुबह का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है. फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने एक म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा था, जिसमें रणवीर सिंह ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

सारा अली खान को चार धाम यात्रा के ल‍िए पूरी करनी होगी क्या शर्त! जानें

एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को अपनी धार्मिक प्रवृति के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस मंदिर से लेकर मस्जिद तक, सारा हर जगह जाती हैं और दुआ मांगती हैं. हालांकि अब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है, ज‍िसके बारे में किसी ने सोचर नहीं था. जान‍िए क्या है ये पूरा मामला.

Dhurandhar 2: कनाडा-फिनलैंड पहुंचा 'धुरंधर' का क्रेज, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने की तारीफ

19 मार्च को फिल्म 'धुरंधर 2' दुनियाभर में रिलीज हो जाएगी. 2025 की सबसे बड़ी पिक्चर बनी 'धुरंधर' का सीक्वल पहले से ज्यादा रोमांचक और हिंसक होने वाला है. इस फिल्म का क्रेज अब कनाडा और फिनलैंड तक जा पहुंचा है. फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के प्रधानमंत्री को इसके बारे में बात करते देखा गया.

राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, दोबारा जेल जाने से बचे

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पिछले कुछ सालों से वो चेक बाउंस के एक कानूनी विवाद में उलझे हुए हैं. हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें एक बड़ी राहत मिली है. हालांकि कोर्ट ने एक बड़ी चेतावनी भी दे दी है.

संसद पहुंचा 'सरके चुनर तेरी' सॉन्ग विवाद, अश्विनी वैष्णव बोले- गाने पर लगाया बैन

कन्नड़ फिल्म 'KD: The Devil' का गाना 'सरके चुनर' ऑनलाइन रिलीज होने के तुरंत बाद ही अपने अश्लील बोल और भड़काऊ दृश्यों के कारण एक बड़े विवाद का कारण बन गया. अब इस पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी बात रखी है.

'धुरंधर' में छाए ये TV एक्टर्स, एक्टिंग से उड़ाया गर्दा, लूटी वाहवाही

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में एक सुनामी लेकर आई है. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर्स के अलावा कई टीवी कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किया है. आइए जानते हैं कि ये कलाकार कौन हैं.

'धुरंधर 2' में आदित्य धर ने 10 फैक्ट्स और फिक्शन के कॉम्बो से कैसे बुनी ब्लॉकबस्टर कहानी

‘धुरंधर 2’ में पॉलिटिक्स सिर्फ बैकग्राउंड नहीं, बल्कि कहानी का एक बड़ा हिस्सा बनकर सामने आई है. नोटबंदी, रियल लाइफ से इंस्पायर्ड किरदार और विजुअल नैरेटिव के जरिए फिल्म फैक्ट और फिक्शन को इस तरह मिलाती है कि फर्क करना मुश्किल हो जाता है. आदित्य धर का यही स्टाइल इसे ब्लॉकबस्टर बनाता है.

धुरंधर के असली 'किंग' हैं राकेश बेदी, रणवीर ने भी माना लोहा, कहा- आधी कमाई आपकी बदौलत होगी

जब धुरंधर रिलीज हुई थी तभी से राकेश बेदी चर्चा में बने हुए हैं. जमील जमाली के किरदार में उन्होंने उम्दा काम किया. पार्ट 2 में राकेश ने अपने पोटेंशियल को फिर से साबित किया है. लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

'वड़ा पाव गर्ल' ने मिस्ट्री मैन के लिए बदला धर्म? रखा रोजा, पीछे पड़े ट्रोल्स

चंद्रिका दीक्षित के ड्रामे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. वो एक के बाद एक ऐसे वीडियो शेयर कर रही हैं, जिन्हें देखकर लोगों का उनपर गुस्सा फूट रहा है. अब चंद्रिका ने धर्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसपर बहस छिड़ गई है.

'धुरंधर 2' के 'बड़े साहब' की चर्चा, सलमान-इमरान नहीं इस एक्टर को आदित्यधर ने चुना

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के किरदारों को लेकर भी चर्चा जारी है. एक बड़े किरदार के लुक से पर्दा उठ गया है. धुरंधर 2 में बड़े साहब के किरदार को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. आखिर कौन है ये एक्टर जानें इस रिपोर्ट में...

कैसा है धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर का घर, सादगी से जीते हैं ज‍िंदगी, देखें झलक

आदित्य और यामी के घर में उनकी पर्सनैलिटी की झलक दिखती है. कपल ने मुंबई में एक खूबसूरत आशियाना बनाया हुआ है. चलिए फिर देर कैसी, आदित्य और यामी के घर की सैर पर चलते हैं.

Dhurandhar 2 ने प्रीव्यू में ही पछाड़ दी पहली फिल्म की ओपनिंग, 'स्त्री 2' से दोगुने कलेक्शन के साथ बनाया रिकॉर्ड!

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया है. प्रीव्यू शोज से ही फिल्म ने इतनी कमाई कर डाली है जो 'धुरंधर' ओपनिंग पर नहीं कर पाई थी. हालांकि कुछ शोज कैंसिल होने से कलेक्शन पर असर जरूर पड़ा लेकिन फिर भी इसने 'स्त्री 2' का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

नोएडा के DLF मॉल में 'धुरंधर 2' का सेकंड हाफ कैंसिल, लोगों ने आधी रात किया हंगामा

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बीती रात फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे. लेकिन नोएडा के डीएलएफ मॉल में मूवी देखने के आए दर्शक को निराशा हाथ लगी. तकनीकी खराबी की वजह से वो पूरा शो एंजॉय नहीं कर पाए. उन्हें आधी मूवी देखकर घर लौटना पड़ा.

सभी भाषाओं में बैन हुआ 'सरके चुनर' गाना, सिंगर ने भी मांगी माफी

सिंगर मंगली ने फिल्म 'KD - The Devil' में अपने गाने 'सरके चुनर' के बोलों पर हुई कड़ी आलोचना के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. सिंगर ने इस बात की पुष्टि की है कि इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है और जल्द ही इसका एक नया वर्जन रिलीज किया जाएगा.

48 की उम्र में सिंगल है एक्ट्रेस, क्यों नहीं की शादी, बोलीं- मुश्किल झेलने से ये बेहतर

दिव्या दत्ता को जल्द ही जियो हॉटस्टार की सोशल ड्रामा सीरीज 'चिरैया' में देखा जाने वाला है. महिलाओं के साथ शादी के बाद होने वाले मैरिटल रेप के जरूरी मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य ये शो रखता है. 48 साल की दिव्या खुद असल जिंदगी में सिंगल हैं. उन्होंने अपने शादी न करने के फैसले पर बात की.

'घर में अकेली थी, अचानक घुसा अनजान शख्स', हक्की-बक्की हुई एक्ट्रेस, बॉयफ्रेंड ने सिखाया सबक

तेजस्वी प्रकाश ने अब कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. तेजस्वी ने बताया कि एक दफा वो घर में अकेली थीं तब अनजान शख्स उनके घर में घुस गया था. तब उन्होंने मुश्किल से सिचुएशन को संभाला था.

'धुरंधर 2' के धमाके के बीच सलमान खान ने फैंस को दी ईदी, रिलीज हुआ 'चांद देख लेना' सॉन्ग

फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. इस बीच सलमान खान ने अपनी फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना चांद देख लेना रिलीज कर दिया है. इसमें एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी की हकीकत को दिखाया गया है. ये रोमांटिक और इमोशनल ट्रैक आपका फेवरेट बनने वाला है.

रणबीर कपूर के साथ काम करने को बेताब मोहित सूरी, 'सैयारा' डायरेक्टर ने वजह भी बताई

सैयारा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर मोहित सूरी ने कहा कि रणबीर कपूर में वह सब कुछ है जो वह अपनी फिल्म के हीरो में चाहते हैं. जानिए उन्होंने ये बात क्यों कही.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us