
NGT का बड़ा एक्शन, NHAI पर लगाया 45 करोड़ का फाइन, ये हैं बड़े आरोप
AajTak
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने अपने एक फैसले में NHAI पर 45 करोड़ रुपये का फाइन लगा दिया है. एनजीटी में अथॉरिटी द्वारा पर्यावरण नियमों के उल्लंघन और परियोजना के निर्माण में पेड़ों की कटाई को लेकर याचिका दायर की गई थी. तीन सदस्यीय बेंच ने तीन महीने के भीतर यह रकम जमा कराने का आदेश दिया है.
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने हरियाणा में बुनियादी ढांचों के निर्माण के दौरान कई नियमों के उल्लंघन के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया या NHAI पर 45 करोड़ रुपए का फाइन लगाया है. अथॉरिटी पर परियोजना के तहत कुछ गलियारों और मार्गों के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप था.
एनजीटी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-148 एनए (डीएनडी-फरीदाबाद-कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे में भारतमाला परियोजना में नियमों के उल्लंघन पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाया और NHAI को मुआवजा देने का आदेश दिया.
ये भी पढ़ें: इलेक्टोरल बॉन्ड नहीं तो क्या... अब कैसे कमा सकती हैं पार्टियां? चंदा जुटाने के ये हैं विकल्प
एनएचएआई पर क्या थे आरोप?
एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की बेंच ने कहा कि एनएचएआई के खिलाफ आरोपों में गुरुग्राम के हाजीपुर गांव के जंगल का अवैध रूप से इस्तेमाल और नूंह के किरंज गांव के तालाब के किनारे पेड़ों की कटाई के साथ-साथ 441 पेड़ों की अवैध कटाई के आरोप शामिल हैं.
तीन सदस्यीय बेंच के सामने एनएचएआई पर चौथा आरोप सोहना-पलवल राजमार्ग और नए राजमार्ग (एनएच-148 एनए) के जंक्शन पर एक पुलिया को हुए नुकसान के संबंध में था, जबकि पांचवां और छठा उल्लंघन किरंज में दो नालों और तालाब के अतिक्रमण को लेकर था.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.







