
Nashik: तेंदुए से अपनी जान बचाने को भागता रहा कुत्ता, Video में देखें दोनों की लड़ाई
AajTak
नासिक जिले से तेंदुए और कुत्ते की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें दोनों के बीच कुछ देर गुत्थमगुत्था होती है. फिर तेंदुआ अपने मुंह में दबाकर कुत्ते को ले जाता है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
महाराष्ट्र के नासिक जिले में तेंदुए और पालतू कुत्ते की लड़ाई सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है तेंदुआ घर में घुसने की कोशिश करता है. लेकिन कुत्ते को देखकर पीछे हट जाता है. तेंदुआ फिर आता है, लेकिन कुत्ते को सामने देखकर फिर पीछे हट जाता है. जोश में कुत्ता तेंदुए के पीछे भागता है फिर तेंदुआ उसे दबोच कर ले जाता है. दोनों के बीच कुछ सेकेंड गुत्थमगुत्था होती है. फिर तेंदुआ अपने शिकार को मुंह में दबाकर ले जाता है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
#WATCH | Leopard entered a residential area in Mungsare village of Nashik, attacked a pet dog yesterday (Source: CCTV) pic.twitter.com/OznDoeQvHR
यह मामला नासिक के मुंगसरे गांव में रिहायशी इलाके का है. जहां तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाया. देश के कई राज्यों में बीते दिनों जंगली शिकारी जानवरों के हमले देखने को मिले हैं. इन हमलों में सबसे ज्यादा रात के समय तेंदुए कर रहे हैं. जिस कारण लोगों के मन में डर बैठ गया है. इससे पहले कुछ समय पहले मध्य प्रदेश में एक तेंदुए को घर के अंदर घुस कर कुत्ते का शिकार करते देखा गया था.
वायरल वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि पालतू कुत्ते की गंध सूंघकर तेंदुआ घर के आस-पास चक्कर काटने लगता है. खतरे को भांप कर कुत्ता मुस्तैदी के साथ उस पर भैंकने लगता है, पहले तो तेंदुआ डरकर भागने लगता है, लेकिन मौका मिलते ही कुत्तो को झपटकर वो अपने मुंह में फंसाकर भाग जाता है.
Maharashtra | We appeal to the people of Mungsare village to remain indoors at night as leopard activity has increased in this area. People must remain alert: Pankaj Garg, Deputy Conservator of Forest, Nashik pic.twitter.com/2nPNepXCQi

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










