
Naftali Bennett India Visit: टल गया नफ्ताली बेनेट का भारत दौरा, फिर कब आएंगे इजराइली PM?
AajTak
Naftali Bennett India Visit: इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट (Israeli Prime Minister Naftali Bennett) 3 से 5 अप्रैल तर भारत (India) के दौरे पर आने वाले थे. लेकिन कोरोना संक्रिमित होने के बाद उन्होंने अपना दौरा टाल दिया.
Naftali Bennett India Visit: रूस और यूक्रेन की जंग में मध्यस्थता कर रहे इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट (Israeli Prime Minister Naftali Bennett) का महत्वपूर्ण भारत यात्रा टल गई है. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 50 वर्षीय बेनेट ने भारत की यात्रा फिलहाल टालने का फैसला किया है. बेनेट भारत-इजराइल संबंधों की 30वीं सालगिरह पर भारत आ रहे थे. 3 से 5 अप्रैल के बीच उनका दौरा प्लान किया गया था.
कोरोना से ठीक होने के बाद बेनेट कब भारत की यात्रा करेंगे, फिलहाल इसका ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उनके दौरे की नई तारीखें सामने आ सकती हैं. 27 मार्च को बेनेट की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उनके कार्यालय की तरफ से बयान जारी किया गया था. बयान में कहा गया था कि नफ्ताली बेनेट फिलहाल अच्छा महसूस कर रहे हैं, वे घर से ही अपने ऑफिस का काम करेंगे.
दौरा टलने पर इजराइल ने जताया खेद
नफ्ताली बेनेट का भारत दौरा टलने पर इजराइल ने आधिकारिक बयान जारी कर खेद जताया है. भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने बयान जारी कर कहा कि करोना संक्रमित होने के कारण पीएम नफ्ताली बेनेट का भारत दौरा टल गया है. हमें यात्रा टलने का खेद है. ठीक होने के बाद जल्द ही पीएम भारत का दौरा करेंगे. हम नई तारीखों को लेकर अपने भारतीय साथियों से बातचीत कर रहे हैं. उनकी यात्रा के दौरान इजराइल और भारत की दोस्ती के 30 साल पूरे होने और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर समारोह का आयोजन किया जाएगा.
इजराइल के रक्षा मंत्री ने भी टाला दौरा
इजराइल के प्रधानमंत्री से एक दिन पहले वहां के रक्षा मंत्री ने अपना भारत दौरा टाल दिया था. उन्होंने इसके पीछे की वजह इजराइल में लगातार हुए 2 धमाकों को बताया था. इजराइल ने दावा किया था कि यह दोनों धमाके साजिश का हिस्सा हैं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






