
MP TET Paper Viral: एजेंट ने लाखों रुपए लेकर परीक्षा पास कराने का दिया था ऑफर, कैंडिडेट का दावा
AajTak
MP-TET (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल सोशल मीडिया में एक स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद पेपर लीक होने का दावा किया गया है. कांग्रेस ने भी शिवराज सरकार को इस मुद्दे पर घेर लिया है. परीक्षा देने वाले कुछ अभ्यर्थियों का भी कहना है कि पेपर लीक हो चुका है. वहीं अब सरकार का कहना है कि शिकायत मिली है तो आवेदन की जांच कराई जाएगी.
मध्यप्रदेश (MP) में फिर एक भर्ती परीक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET 2022) देने वाले छात्रों का आरोप है कि 25 मार्च को हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो चुका था. दरअसल ग्वालियर में रहने वाले मदन मोहन नामक युवक ने भोपाल में हुए टीईटी के पेपर को लेकर सवाल खड़े किए हैं. मदनमोहन का कहना है कि धौलपुर जा रहे एक शख्स ने उसे लाखों रुपए देने पर टीईटी की परीक्षा में पास करवाने और पेपर लीक कर देने की बात भी कही.
हालांकि मदन मोहन ने यह भी कहा कि उस व्यक्ति को वे नहीं जानते हैं और न ही नाम याद है. वहीं कांग्रेस ने जब इस परीक्षा को लेकर सवाल उठाए तो सरकार की ओर से जवाब आया कि इसकी जांच की जाएगी.
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षा करवाने वाली एजेंसी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड पर इस बार आरोप लगे हैं कि शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने हो चुका है. यह आरोप 25 मार्च को परीक्षा देने वाले ग्वालियर के एक छात्र ने लगाए हैं.
ग्वालियर में रहने वाले मदन मोहन नाम के इस युवक ने भोपाल में हुए MP-TET के पेपर को लेकर सवाल खड़े किए हैं. मदन मोहन ने दावा किया है कि ट्रेन में एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में उसे आंसरशीट दिखाई थी. मदन मोहन का कहना है कि ट्रेन में मिले व्यक्ति को वे नहीं जानते हैं और न ही उन्हें उसका नाम याद है. मदन मोहन अब सरकार से परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं.
कई सालों से मेहनत कर रहे छात्रों में बढ़ी बेचैनी
मदन मोहन के आरोपों के बाद अब सालों से शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में बैचेनी बढ़ गई है. भोपाल में रहने वाले चेतन भी उन लाखों छात्रों में से एक हैं, जो कई सालों से इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए थे. अब चेतन को डर सता रहा है कि यदि सही में पेपर लीक हुआ है तो उनकी 5 साल की मेहनत कहीं बेकार न चली जाए. चेतन अब मामले की गंभीरता से जांच या परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. चेतन की मानें तो वर्ग-3 की शिक्षक पात्रता परीक्षा पूरे 10 साल के बाद हो रही है. ऐसे में लगातार घरवालों का भी दबाव है कि वह किसी और नौकरी की तलाश करे.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







