
MP में 15 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, गहलोत ने भी राजस्थान में लॉकडाउन लगाने के दिए संकेत
AajTak
देश में कोरोना का कोहराम जारी है. पिछले 24 घंटे में देश में दर्ज हुए कोरोना मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. बुधवार को देश में कोरोना के 412,618 नए मामले दर्ज किए गए. यह दूसरी बार है जब देश में कोरोना केस 4 लाख के पार गए हैं.
मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. जिसमें यहां जारी कोरोना कर्फ्यू को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया है. जिसके बाद अब राज्य में कोरोना कर्फ्यू को 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. The second wave staring us in the face- Experts and doctors believe that how much ever we prepare we are already facing shortage of oxygen, medicines and other equipment’s, soon we may run short of medical staff as well. मुख्यमंत्री शिवराज ने इस आदेश को देते हुए प्रशासन से कहा है कि वो इसका सख्ती से पालन करवाएं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि शादियों को फिलहाल टाल दिया जाए. जिसके साथ ही 15 मई तक शादियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई है. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं. सीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं राहुल गांधी जी के लॉकडाउन लगाने के बयान का पूरी तरह से समर्थन करता हूं. देश में राष्ट्रीय लॉकडाउन एकमात्र विकल्प बचा है. एक वर्ष से अधिक समय से हमारे डॉक्टर, चिकित्सा कर्मचारी राष्ट्र के लिए अत्यधिक कार्यभार के तहत प्रदर्शन कर रहे हैं. हमने उनमें से कई को खो दिया है.'कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे संक्रमित हुए तो क्या करेंगे? SC ने सरकार से पूछा इमरजेंसी प्लान
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










