
Mira Rajput के पैरों को देख यूजर्स हुए हैरान, कर रहे ट्रोल, बोले- पैर तो नकली हैं
AajTak
मीरा राजपूत की बात करें तो वो हमेशा की तरह स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं. जंपसूट संग येलो बैग कैरी किए मीरा फैशन डीवा लग रही हैं. ग्लॉसी न्यूड मेकअप और व्हाइट ईयर रिंग्स में मीरा का यह लुक उनके फैंस को तो काफी पसंद आ रहा है. लेकिन कई यूजर्स उन्हें उनके पैरों की वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं.
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत उन सेलेब्स में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं. मीरा की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके हर पोस्ट सामने आते ही वायरल हो जाते हैं और उन्हें फैंस का हमेशा खूब प्यार और सपोर्ट भी मिलता है. लेकिन इस बार मीरा को बेटे जैन संग उनकी नई पोस्ट पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
More Related News













