
MD ड्रग्स, शराब और हुक्का... नागपुर के फार्महाउस में चल रही रेव पार्टी से बिल्डर समेत 4 गिरफ्तार
AajTak
नागपुर के न्यू कांप्टी स्थित एक फार्महाउस में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर बिल्डर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया. पार्टी में MD ड्रग्स, शराब और हुक्का परोसा जा रहा था. पुलिस ने 1.31 ग्राम ड्रग्स, दो कारें और अन्य सामान समेत कुल 26 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की. मामला NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ है.
नागपुर के न्यू कांप्टी इलाके में एक फार्महाउस पर चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने शनिवार रात छापा मारकर बड़ा खुलासा किया. इस कार्रवाई में पुलिस ने एमडी ड्रग्स, शराब, हुक्का और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है. चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक बिल्डर और तीन प्रॉपर्टी डीलर शामिल हैं. वहीं, मुंबई की चार महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह पार्टी बिल्डर के "S फार्म" में आयोजित की गई थी, जहां नशा और अश्लीलता का माहौल पाया गया. पार्टी में मुंबई से आई महिलाएं भी मौजूद थीं, जो शराब के नशे में पाई गईं. पुलिस ने मौके से 1.31 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो कारें, छह मोबाइल फोन और कुल 26 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है.
यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' के खिलाफ विवादित बयान... केरल का पत्रकार रेजाज नागपुर से गिरफ्तार, माओवादी कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान गौतम जैन, निलेश गडिया, मितेश खक्कर और फार्महाउस मालिक बिल्डर के रूप में हुई है. सभी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. इस छापे को सोशल सिक्योरिटी ब्रांच की टीम ने अंजाम दिया है. पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हुई और पार्टी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका क्या रही.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







