
Mahhi Vij को कुक ने दी जान से मारने की धमकी, 2 साल की बेटी के लिए सता रहा डर, बोलीं- क्या होगा अगर वो चाकू मारे?
AajTak
जय भानुशाली और माही विज इस वाकये से हैरान हैं. माही ने बताया कि इस कुक के लिए उनके किसी दोस्त ने सिफारिश की थी. जय भानुशाली और माही विज ने अपने कुक के खिलाफ पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. कुक ने जय माही के साथ उनकी 2 साल की बेटी तारा को जाने से मारने की धमकी दी है.
स्टार टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कपल को उनके कुक ने जान से मारने की धमकी दी है. जिसके बाद से जय-माही अपनी बेटी तारा को लेकर काफी परेशान हैं. जय-माही ने कुक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है.
माही को कुक ने धमकाया
गुरुवार को जय भानुशाली और माही विज ने अपने कुक के खिलाफ पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. कुक ने जय माही के साथ उनकी 2 साल की बेटी तारा को जाने से मारने की धमकी दी है. माही ने इसे लेकर कई सारे ट्वीट भी किए थे. जिन्हें बाद में माही ने डिलीट कर दिए थे. फिर माही विज ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कुक की धमकी को कंफर्म किया था.
माही ने कहा था- बस 3 दिन ही हुए थे और हमें पता चल गया था कि वो चोरी कर रहा है. मैंने जय को इसके बारे में बताने का इंतजार किया. जैसे ही जय आया, वो कुक के साथ बिल सेटल करना चाहता था. लेकिन कुक को पूरे महीने का पैसा चाहिए था. जब जय ने इसकी वजह पूछी तो उसने कहा- 200 बिहारी लाकर खड़ा कर दूंगा. उसने शराब पीकर हमें गाली देना शुरू किया. हम पुलिस के पास गए. मुझे कुछ भी हो जाए उसका डर नहीं, लेकिन मैं अपनी बेटी के लिए डर रही हूं.
Rocketry The Nambi Effect Review: इसरो के जीनियस की कहानी में छाए आर माधवन, ड्रामा-इमोशंस से भरी है फिल्म
माही को सता रहा डर

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












