
Maharashtra: BJP MLA ने शिवसेना नेता को थाने में मारी 4 गोलियां, विवाद सुलझाने पहुंचे थे पुलिस स्टेशन, बहस के बाद आपा खोया
AajTak
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अंदर बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी. दोनों नेताओं के बीच कथित तौर पर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी. गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर हुई, जहां दो राजनेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए एकत्र हुए थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपी विधायक को तुरंत हिरासत में ले लिया.
भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड के बीच बीते काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस थाने जमा हो गए. इसी दौरान दोनों गुटों में बहस तेज हो गई और पुलिस स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड पर गोलियां बरसा दीं. इस गोलीबारी में महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए रात 11 बजे उल्हासनगर के मीरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होनेके बाद उन्हें ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया.
सूत्रों की मानें तो महेश को विधायक गणपत गायकवाड़ ने कुल चार गोलियां मारी हैं. महाराष्ट्र के कल्याण शिवसेना ( शिंदे गुट) नेता महेश गायकवाड़ के ऊपर हिल लाइन पुलिस थाने के भीतर बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड ने गोली मारी, जिससे महेश गायकवाड़ बुरी तरह से घायल हो गए, साथही महेश गायकवाड़ के दोस्त और शिंदे समर्थक राहुल पाटील भी बुरी तरह से घायल हुए है जिनका उपचार ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में चल रहा हैं.
महेश गायकवाड़ के समर्थक इस घटना के बाद भड़के हुए हैं और पूरा अस्पताल उनके समर्थकों से भरा हुआ है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महेश गायकवाड़ का और गणपत गायकवाड़ के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. किसी विवाद को लेकर ही दोनों अपने समर्थकों के साथ हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और बातचीत के दौरान ही गणपत ने महेश को चार गोली मार दी.इस दौरान शिवसेना के राहुल पाटिल को भी एक गोली लगी है. महेश के पेट व अन्य अंगों में चार गोली लगी है. इस घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण हालात हो गए हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











