
Maharashtra: लावारिस सूटकेस पर पड़ी बच्चों की नजर, खोलकर देखा तो उड़े होश, इलाके में फैली दहशत
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर में एक सूटकेस से महिला का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गई. यह घटना पिरकुंडा दरगाह के पास हुई, जहां कुछ स्थानीय बच्चों ने लावारिस सूटकेस को देखा था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है.
महाराष्ट्र के पालघर के विरार क्षेत्र में एक सूटकेस से महिला का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. सूचना मिलते ही मंडवी पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करेंगे.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना गुरुवार की शाम पिरकुंडा दरगाह के पास हुई. वहां कुछ बच्चों ने लावारिस पड़ा एक सूटकेस देखा तो पास जाकर उसे खोल दिया. सूटकेस के अंदर का दृश्य देखकर वे घबरा गए. इसके बाद स्थानीय लोगों तक जानकारी पहुंची. लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सिर किसका है और हत्या के पीछे किसका हाथ हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 72 घंटे से प्रेमी के दरवाजे पर शादीशुदा महिला की लाश, फैलने लगी दुर्गंध, गांव के लोग बोले- उसी ने घर तुड़वाया, अब वही दे चिता को आग
पुलिस को संदेह है कि यह किसी सुनियोजित हत्या का मामला हो सकता है. अधिकारियों ने कहा कि आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लापता महिलाओं की रिपोर्ट की जांच की जा रही है, जिससे पीड़िता की पहचान की जा सके.
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया. पिरकुंडा दरगाह के पास के निवासियों का कहना है कि यह इलाका आमतौर पर शांत रहता है, लेकिन इस तरह की घटना ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मंडवी पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारी टीमें इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. पीड़िता की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इसी के साथ शव के अन्य हिस्सों की तलाश की जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों और व्यापारियों से पूछताछ कर रही है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






