
Maharashtra: पत्रकार निखिल वागले की गाड़ी पर हमला, पीएम मोदी और LK आडवाणी पर की थी विवादित टिप्पणी
AajTak
वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले ने पुणे के राष्ट्रसेवा दल ऑडिटोरियम में 'निर्भय बनो कार्यक्रम' का आयोजन किया था. जब वागले इस कार्यक्रम में आए तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला किया. इस हमले में उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए और कार पर स्याही फेंक दी गई.
केंद्र सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उपप्रधानमंत्री रह चुके लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया था. मोदी सरकार की इस घोषणा पर वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. वागले ने आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की आलोचना की थी, जिसके एक दिन बाद शुक्रवार को उन पर हमला किया गया.
इस मामले पर निखिल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. बीजेपी नेता सुनील देवधर की शिकयात पर पुणे पुलिस ने निखिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन पर आईपीसी की धारा 153ए सहित कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है.
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया वागले की कार पर हमला
निखिल वागले ने पुणे के राष्ट्रसेवा दल ऑडिटोरियम में 'निर्भय बनो कार्यक्रम' का आयोजन किया था. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ निखिल की आपत्तिजनक बयान की वजह से उनकी पुणे यात्रा का विरोध किया था. निखिल के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के बाहर इकट्ठा हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी की. इस बीच जैसे ही निखिल वागले की कार वहां पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला कर दिया. उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए और कार पर स्याही फेंक दी गई.
इस घटना के बाद महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध करना चाहा. इस गहमागहमी के बीच पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की. पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, इस हमले में वागले को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची.
वागले ने कार्यक्रम में पहुंचकर कहा कि उन्होंने उन पर हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों को माफ कर दिया है. वागले ने कहा कि हम जब तक जिंदा है, हम संघर्ष करेंगे.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











