
LuLu Mall में नमाज का एक और वीडियो, हिंदू संगठन बोले- यह मॉल नहीं लुलु मस्जिद है
AajTak
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने नमाज का एक और नया वीडियो जारी करते हुए कहा कि लुलु मॉल नहीं लुलु मस्जिद है, यहां पर जमीन खरीद कर अलग तरीके का एजेंडा चलाया जा रहा है.
लखनऊ के लुलु मॉल में फिर से नमाज पढ़े जाने का दावा किया गया है. अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने नमाज का एक और नया वीडियो जारी करते हुए कहा कि लुलु मॉल नहीं लुलु मस्जिद है, यहां पर जमीन खरीद कर अलग तरीके का एजेंडा चलाया जा रहा है. उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई करने की अपील की है.
इससे पहले नमाज का वीडियो आने के बाद लुलु मॉल के PRO ने FIR दर्ज कराई है. धारा 153A, 295A, 341 समेत कई अन्य धाराओं के तहत मॉल के अंदर नमाज अदा करने वालों पर केस दर्ज कराया गया है. बताया जा रहा है कि ये ना तो मॉल कर्मचारी हैं, ना ही उनका मॉल से कोई संबंध है, लिहाजा अज्ञात युवकों पर एफआईआर दर्ज की गई है.
शिशिर चतुर्वेदी के घर पहुंचे लुलु मॉल के अधिकारी
लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का नया वीडियो जारी करने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के घर पर लुलु मॉल के अधिकारी पहुंच गए हैं. भारी पुलिस फोर्स के साथ लुलु मॉल के जीएम समीर वर्मा और कई अधिकारी पहुंचे हैं. हालांकि अभी साफ नहीं है कि शिशिर चतुर्वेदी से क्या बात करने लुलु मॉल प्रबंधन पहुंचा है.
क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 2 हजार करोड़ की लागत से बने लुलु मॉल में नमाज पर बवाल शुरू हो गया है. मॉल में नमाज पर हिंदू संगठनों ने हल्ला बोला है. साथ ही हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ की धमकी दी जा रही है. 10 जुलाई को खुले इस लुलु मॉल को लेकर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है. विवाद मॉल में नमाज की तस्वीरों पर उठे है.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












