
LIC IPO को लेकर अब चंद दिन का इंतजार, सरकार की तैयारी- 'एक तीर से तीन शिकार'
AajTak
LIC का IPO आने के बाद मार्केट कैप के हिसाब से LIC देश की सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी. उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) दूसरे नंबर पर चली जाएगी. IPO को लेकर SEBI में जमा दस्तावेजों के मुताबिक सरकार 31 करोड़ इक्विटी शेयर के जरिए अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी.
देश के आम से खास लोग अब LIC आईपीओ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. देश के अबतक के सबसे बड़े IPO के मार्च तक आने की संभावना मजबूत हो गई है. क्योंकि LIC IPO के लिए सरकार ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास DRHP जमा कर दिया है. इस दस्तावेज के जमा होने के बाद मार्च तक कंपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया पूरी करने को तैयार है.
More Related News













