
Law and Order: सलमान खान को धमकी देने के पीछे थी खौफनाक साजिश, ऐसा था गैंगस्टर का पूरा प्लान
AajTak
दिल्ली पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को दी गई धमकी से बेशक अपना कोई लेना-देना ना होने की बात कही हो, लेकिन अब मुंबई पुलिस की जांच में ये साफ हो गया है कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकाने के पीछे भी उसी लॉरेंस बिश्नोई का हाथ था, जिसने सिद्धू मूसेवाला की जान ली.
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने वालों का सच सामने आ गया है. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए 8 शूटर्स में से एक ने मुंबई पुलिस को उस शख्स का नाम बताया है, जिसने मुंबई के एक पार्क की बेंच पर वो धमकीभरा खत रखा था. जिस पर सलीम खान बैठा करते हैं. धमकीभरे इस खत को मुंबई में उस जगह तक पहुंचाने के लिए राजस्थान से तीन लोगों को मुंबई भेजा गया था.
दिल्ली पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने सलमान खान को दी गई धमकी से बेशक अपना कोई लेना-देना ना होने की बात कही हो, लेकिन अब मुंबई पुलिस की जांच में ये साफ हो गया है कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकाने के पीछे भी उसी लॉरेंस बिश्नोई का हाथ था, जिसने सिद्धू मूसेवाला की जान ली.
पहले लॉरेंस बिश्नोई फिर गोल्डी बरार और अब विक्रमजीत बरार. ये वो तिकड़ी है जिसने रातों-रात शोहरत कमाने और जुर्म की दुनिया में अपनी जड़ें मज़बूत करने के मक़सद से सिद्धू मूसेवाला के क़त्ल के फौरन बाद सलमान खान और उनके पिता को धमकाने की साज़िश रची. पुलिस ने मूसेवाला के कत्ल में शामिल एक शूटर सिद्धेश कांबले उर्फ सौरभ महाकाल को गिरफ्तार किया तो सलमान ख़ान को धमकी देने के पीछे की चौंकानेवाली कहानी सामने आ गई.
पुलिस की मानें तो ये साज़िश लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के साथ मिलकर कनाडा में बैठे एक तीसरे गैंगस्टर विक्रमजीत बरार ने रची. राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला वो गैंगस्टर जो बेशक पुलिस के बही-खातों में फिलहाल फ़रार हो, लेकिन वो कनाडा से ही लॉरेंस के इशारे पर भारत में जुर्म की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहा है.
29 मई 2022- सिंगर सिद्धू मूसेवाला का क़त्ल हुआ
29 मई 2022- लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर क़त्ल की ज़िम्मेदारी ली

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












