Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
Koffee With Karan: करण जौहर इन दो सेलेब्रिटीज को कभी नहीं बुला सकते अपने शो पर, बोले- मुझमें इतनी हिम्मत नहीं है

Koffee With Karan: करण जौहर इन दो सेलेब्रिटीज को कभी नहीं बुला सकते अपने शो पर, बोले- मुझमें इतनी हिम्मत नहीं है

AajTak
Saturday, August 27, 2022 02:43:26 AM UTC

करण जौहर का बेहद पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' अपने सातवें सीजन में चल रहा है. बॉलीवुड के तीनों खान्स से लेकर साउथ सुपरस्टार प्रभास तक, करण के शो पर मेहमान बनकर आ चुके हैं. लेकिन क्या कोई ऐसा भी सेलेब्रिटी है जिसे बुलाने में करण के पसीने छूट जाएंगे? करण ने एक इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया है.

करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' अभी चल रहे सातवें सीजन को मिलाकर, एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटी नामों को काउच की शोभा बढ़ाते देखा जा चुका है. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के फिल्ममेकर्स और स्टार्स करण के शो पर जोरदार रैपिड फायर की आंच से गुजर चुके हैं.

'कॉफी विद करण' पर जहां विक्की कौशल-कैटरीना कैफ जैसी कई जोड़ियों की लव स्टोरी पहली बार शुरू हुई, वहीं एक से बढ़कर एक कंट्रोवर्सी भी इस शो पर हुई है. मगर इसके बाद भी सीजन दर सीजन, करण के शो पर एक से बढ़कर एक नाम शिरकत करने आते रहते हैं.

जिस तरह सेलेब्स करण के शो पर आने को राजी होते हैं, ऐसा लगता है कि कोई उनकी मेहमान नवाजी का मौका कोई नहीं चूकना चाहता. लेकिन क्या आपको लगता है कि कोई ऐसा भी सेलेब्रिटी है जिसे शो पर बुलाने में करण के पसीने छूट जाएं? आपको इसका अंदाजा हो या न हो, लेकिन करण ने अब खुद इस सवाल का जवाब दे दिया है. 

रेखा ने किया था करण को मना करण जौहर ने एक ताजा इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस रेखा को अपने शो पर लाने की कोशिश की थी, मगर वो नाकाम रहे थे. करण ने कहा, 'मैंने रेखा मैम के साथ एक बार बात की थी, अभी हाल ही में दो सीजन पहले. मेरी बहुत इच्छा थी कि वो शो पर आएं, लेकिन वो कन्विंस नहीं हुईं. मगर इसके बाद, मुझे लगा कि उन्हें लेकर एक इतना अनूठा, इतना खूबसूरत रहस्य बना हुआ है... इसे हमेशा बने रहना चाहिए. तो मैंने इसके बाद फिर कोशिश भी नहीं की.' 

इस टॉप डायरेक्टर को भी नहीं बुला सकते करण  सिर्फ रेखा ही नहीं हैं जिन्हें करण अपने शो पर नहीं बुला सकते. इसी इंटरव्यू में करण ने यह भी बताया कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'मोहब्बतें' के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा को भी वो शो पर नहीं बुला सकते. आदित्य का पब्लिक में नजर आना, या किसी भी तरह का इंटरव्यू देना अपने आप में एक बहुत रेयर घटना होती है. और पिछले काफी समय से तो वो लगभग नहीं के बराबर पब्लिक में दिखे हैं. उनके बारे में बात करते हुए करण ने कहा, 'क्या मैं कभी आदी (आदित्य चोपड़ा) को कॉफी विद करण पर बुलाऊंगा... मतलब, मुझे लगता है कि मुझमें उनसे पूछने तक की भी हिम्मत नहीं है, है न.'

'कॉफी विद करण 7' का लेटेस्ट एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर के काउच पर शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी मेहमान बनकर पहुंचे नजर आ रहे हैं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
48 की उम्र में सिंगल है एक्ट्रेस, क्यों नहीं की शादी, बोलीं- मुश्किल झेलने से ये बेहतर

दिव्या दत्ता को जल्द ही जियो हॉटस्टार की सोशल ड्रामा सीरीज 'चिरैया' में देखा जाने वाला है. महिलाओं के साथ शादी के बाद होने वाले मैरिटल रेप के जरूरी मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य ये शो रखता है. 48 साल की दिव्या खुद असल जिंदगी में सिंगल हैं. उन्होंने अपने शादी न करने के फैसले पर बात की.

'घर में अकेली थी, अचानक घुसा अनजान शख्स', हक्की-बक्की हुई एक्ट्रेस, बॉयफ्रेंड ने सिखाया सबक

तेजस्वी प्रकाश ने अब कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. तेजस्वी ने बताया कि एक दफा वो घर में अकेली थीं तब अनजान शख्स उनके घर में घुस गया था. तब उन्होंने मुश्किल से सिचुएशन को संभाला था.

'धुरंधर 2' के धमाके के बीच सलमान खान ने फैंस को दी ईदी, रिलीज हुआ 'चांद देख लेना' सॉन्ग

फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. इस बीच सलमान खान ने अपनी फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना चांद देख लेना रिलीज कर दिया है. इसमें एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी की हकीकत को दिखाया गया है. ये रोमांटिक और इमोशनल ट्रैक आपका फेवरेट बनने वाला है.

रणबीर कपूर के साथ काम करने को बेताब मोहित सूरी, 'सैयारा' डायरेक्टर ने वजह भी बताई

सैयारा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर मोहित सूरी ने कहा कि रणबीर कपूर में वह सब कुछ है जो वह अपनी फिल्म के हीरो में चाहते हैं. जानिए उन्होंने ये बात क्यों कही.

पहली मुलाकात में एक्ट्रेस के पति को हुई गलतफहमी, समझा लारा दत्ता, सास ने मांगी माफी

इंटरव्यू में समीरा रेड्डी और अक्षय वर्डे ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात कैसे एक यादगार पल बन गई थी. समीरा ने याद किया कि 2012 की फिल्म 'तेज' के प्रमोशन्स के दौरान वो अक्षय से मिली थीं. एक्ट्रेस को बाइक पर एक सीन शूट करना था और अक्षय अपनी मोटरसाइकिल बिजनेस की वजह से इसमें शामिल हुए थे.

शांत इंसान हैं 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर, एक्टर्स ने की तारीफ, बोले- कभी आवाज ऊंची नहीं हुई

एक इंटरव्यू में मुक्का का किरदार निभाने वाले एक्टर रजत और शकील का किरदार निभाने वाले विक्रम ने 'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव शेयर किया है. दोनों ने डायरेक्टर के व्यवहार के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि धर ने लंबे शूटिंग शेड्यूल के दौरान हमेशा संयमित रवैया बनाए रखा.

बोनी कपूर ने आई पत्नी श्रीदेवी की याद, फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल कैप्शन

प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने 26 किलो वजन कम करने के बारे में बात की और श्रीदेवी के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया. उनकी लेटेस्ट पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

'सच लिखने में घबराहट क्यों', सारा अली खान के बद्रीनाथ विवाद पर कंगना रनौत का बयान

17 मार्च को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी गैर-हिंदुओं को मंदिरों में आशीर्वाद लेने की इच्छा होने पर हलफनामा जमा करना होगा. इस खबर पर अब कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है.

'सरके चुनर तेरी' गाने पर CBFC का पहला रिएक्शन, कहा- बेवजह हमें घसीटा जाता है

नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (CBFC) ने चुप्पी तोड़ी है.

घर में कैद हुए धुरंधर के कलाकार! जानिए क्यों आदित्य धर ने किया पूरी टीम को अंडरग्राउंड

डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' दुनियाभर में 19 मार्च को फिल्म रिलीज हो जाएगी. 2025 की सबसे बड़ी पिक्चर बनी 'धुरंधर' को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं. अब इसे लेकर नई खबर पता चली है.

नोरा फतेही के साथ हुआ धोखा? 'सरके चुनर' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरा करियर दांव पर

नोरा फतेही ने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर सफाई दी है. उन्होंने गाने को लेकर चल रहे विवाद के बारे में बात करते हुए बताया कि पिक्चर के डायरेक्टर से उन्होंने हिंदी लिरिक्स के खराब होने के बारे में पहले ही कहा था. साथ ही उन्होंने दावा किया संजय दत्त संग वायरल हुए उनके पोस्टर AI से बने हैं.

'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले जोश में रणवीर सिंह, बोले- बदलेगा इंडियन सिनेमा

धुरंधर 2 को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं. सिनेमा प्रेमियों के लिए शुक्रवार की सुबह का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है. फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने एक म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा था, जिसमें रणवीर सिंह ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

सारा अली खान को चार धाम यात्रा के ल‍िए पूरी करनी होगी क्या शर्त! जानें

एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को अपनी धार्मिक प्रवृति के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस मंदिर से लेकर मस्जिद तक, सारा हर जगह जाती हैं और दुआ मांगती हैं. हालांकि अब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है, ज‍िसके बारे में किसी ने सोचर नहीं था. जान‍िए क्या है ये पूरा मामला.

दाऊद, अतीक अहमद, नवाज शरीफ...धुरंधर में किसने निभाया किसका रोल? हूबहू लुक्स देख उड़ेंगे होश

फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज के बाद से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सभी कलाकारों की एक्टिंग को सराहा गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म ने किसने कौन सा रोल निभाया है, चलिए जानते हैं.

'धुरंधर 2' ने आधे दिन में तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड! 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग रणवीर के नाम

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के कुछ ही घंटों में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. आधे दिन में 30 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करके फिल्म ने ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया और 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई. क्या ये फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ का रिकॉर्ड बना पाएगी?

शादी के 10 साल बाद, 41 की उम्र में मां बनेंगी दिव्यांका, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नवरात्र के पहले दिन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने गुड न्यूज शेयर की है. उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है.

'ऐसे रोना जैसे तुम्हारे पिता गुजर गए', जब धुरंधर में उठा रहमान डकैत का जनाजा, डायरेक्टर ने ऐसे किया शूट

'धुरंधर 2' पिछले पार्ट से आगे की कहानी दिखाती है. ऐसे में जब फिल्म में रहमान डकैत को अंतिम विदाई दी जा रही थी, तो डायरेक्टर आदित्य धर ने अपने एक्टर्स को एक स्पेशल ब्रीफ दिया था. क्या थी वो बात?

'धुरंधर 2' में आदित्य धर ने 10 फैक्ट्स और फिक्शन के कॉम्बो से कैसे बुनी ब्लॉकबस्टर कहानी

‘धुरंधर 2’ में पॉलिटिक्स सिर्फ बैकग्राउंड नहीं, बल्कि कहानी का एक बड़ा हिस्सा बनकर सामने आई है. नोटबंदी, रियल लाइफ से इंस्पायर्ड किरदार और विजुअल नैरेटिव के जरिए फिल्म फैक्ट और फिक्शन को इस तरह मिलाती है कि फर्क करना मुश्किल हो जाता है. आदित्य धर का यही स्टाइल इसे ब्लॉकबस्टर बनाता है.

धुरंधर के असली 'किंग' हैं राकेश बेदी, रणवीर ने भी माना लोहा, कहा- आधी कमाई आपकी बदौलत होगी

जब धुरंधर रिलीज हुई थी तभी से राकेश बेदी चर्चा में बने हुए हैं. जमील जमाली के किरदार में उन्होंने उम्दा काम किया. पार्ट 2 में राकेश ने अपने पोटेंशियल को फिर से साबित किया है. लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

'वड़ा पाव गर्ल' ने मिस्ट्री मैन के लिए बदला धर्म? रखा रोजा, पीछे पड़े ट्रोल्स

चंद्रिका दीक्षित के ड्रामे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. वो एक के बाद एक ऐसे वीडियो शेयर कर रही हैं, जिन्हें देखकर लोगों का उनपर गुस्सा फूट रहा है. अब चंद्रिका ने धर्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसपर बहस छिड़ गई है.

'धुरंधर 2' के 'बड़े साहब' की चर्चा, सलमान-इमरान नहीं इस एक्टर को आदित्यधर ने चुना

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के किरदारों को लेकर भी चर्चा जारी है. एक बड़े किरदार के लुक से पर्दा उठ गया है. धुरंधर 2 में बड़े साहब के किरदार को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. आखिर कौन है ये एक्टर जानें इस रिपोर्ट में...

कैसा है धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर का घर, सादगी से जीते हैं ज‍िंदगी, देखें झलक

आदित्य और यामी के घर में उनकी पर्सनैलिटी की झलक दिखती है. कपल ने मुंबई में एक खूबसूरत आशियाना बनाया हुआ है. चलिए फिर देर कैसी, आदित्य और यामी के घर की सैर पर चलते हैं.

Dhurandhar 2 ने प्रीव्यू में ही पछाड़ दी पहली फिल्म की ओपनिंग, 'स्त्री 2' से दोगुने कलेक्शन के साथ बनाया रिकॉर्ड!

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया है. प्रीव्यू शोज से ही फिल्म ने इतनी कमाई कर डाली है जो 'धुरंधर' ओपनिंग पर नहीं कर पाई थी. हालांकि कुछ शोज कैंसिल होने से कलेक्शन पर असर जरूर पड़ा लेकिन फिर भी इसने 'स्त्री 2' का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

नोएडा के DLF मॉल में 'धुरंधर 2' का सेकंड हाफ कैंसिल, लोगों ने आधी रात किया हंगामा

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बीती रात फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे. लेकिन नोएडा के डीएलएफ मॉल में मूवी देखने के आए दर्शक को निराशा हाथ लगी. तकनीकी खराबी की वजह से वो पूरा शो एंजॉय नहीं कर पाए. उन्हें आधी मूवी देखकर घर लौटना पड़ा.

सभी भाषाओं में बैन हुआ 'सरके चुनर' गाना, सिंगर ने भी मांगी माफी

सिंगर मंगली ने फिल्म 'KD - The Devil' में अपने गाने 'सरके चुनर' के बोलों पर हुई कड़ी आलोचना के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. सिंगर ने इस बात की पुष्टि की है कि इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है और जल्द ही इसका एक नया वर्जन रिलीज किया जाएगा.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us