
Kerala Rains: उफान पर नदियां, जलमग्न हुआ मंदिर... केरल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, देखें वीडियो
AajTak
Kerala Weather Forecast: मौसम विभाग ने कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और कासरगोड को छोड़कर बाकी सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश की वजह से राज्य में बहने वालीं नदियां उफान पर हैं.
Weather Update: मॉनसून की शुरुआत के बाद से ही केरल में भारी बारिश हो रही है. राज्य के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है. मौसम विभाग (IMD) लगभग रोजाना ही केरल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम में रेड अलर्ट जारी है, जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और कासरगोड को छोड़कर बाकी सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश की वजह से राज्य में बहने वालीं नदियां उफान पर हैं.
इस बीच, बुधवार को कोच्चि में स्थित अलुवा महादेव मंदिर पेरियर नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से आधा जलमग्न हो गया. भारी बारिश के चलते पिछले कुछ दिनों में पेरियर नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ा है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है, जिसमें मंदिर आधे से ज्यादा नदी में डूबा हुआ दिख रहा है.
रविवार से केरल में बारिश से जुड़ी घटनाओं के चलते 12 लोगों की जान जा चुकी है. भारी बारिश की वजह से केरल के दस जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं, बारिश की वजह से कासरगोड के चुल्ली इलाके में लैंडस्लाइड हो गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इससे किसी की जान नहीं गई.
#WATCH | Aluva Mahadeva Temple in Kerala's Kochi submerged as the water level of Periyar River increased following incessant rainfall. pic.twitter.com/l3b6Jg92Rk
बता दें कि रेड अलर्ट जब जारी किया जाता है तो उसका मतलब होता है कि 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होगी, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है 6 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर के बीच बरसात होगी. वहीं, येलो अलर्ट का मतलब छह सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच बारिश का होता है.
इस बीच, राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि विभिन्न जिलों में 166 रिलीफ कैंप्स बनाए गए हैं, जहां 4,639 लोगों को सुरक्षित रखा गया है. इससे पहले, राज्य के राजस्व मंत्री के राजन ने कहा कि लोगों को 'बाढ़ पर्यटन' की बढ़ती प्रवृत्ति के हिस्से के रूप में बाढ़ या बाढ़ वाले क्षेत्रों में जाने से सख्ती से बचना चाहिए और चेतावनी दी कि ऐसे व्यक्तियों को हटाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जाएगा.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





