
Kapil Sharma के नेटफ्लिक्स स्पेशल को Yashraj Mukhate ने दिया मजेदार ट्विस्ट, वायरल हुआ Video
AajTak
यशराज मुखाटे अक्सर नए पुराने वीडियो को उठाकर उन्हें ट्विस्ट देते रहते हैं. ऐसे में अब उन्होंने कपिल शर्मा को नेटफ्लिक्स स्पेशल के साथ कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा. यशराज मुखाटे के इस वीडियो को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है.
कपिल शर्मा अपने नेटफ्लिक्स स्पेशल के साथ जल्द ही आने वाले हैं. कपिल के नेटफ्लिक्स शो का नाम I’m Not Done Yet है. इस कॉमेडी स्पेशल में कपिल शर्मा अपने करियर से लेकर गिन्नी चतरथ तक शादी और बाकी पर्सनल चीजों के बारे में बात करते नजर आने वाले हैं. शो के कई प्रोमो अभी तक रिलीज किए जा चुके हैं. ऐसे में यशराज मुखाटे ने कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो को मजेदार ट्विस्ट दे दिया है.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












